Jagannath Kamalnath Gopinath Gvalanath | जगन्नाथ कमलनाथ गोपीनाथ ग्वालनाथ: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए जगन्नाथ कमलनाथ गोपीनाथ ग्वालनाथ के बारे में बात करेंगे।
Jagannath Kamalnath Gopinath Gvalanath
जगन्नाथ कमलनाथ गोपीनाथ ग्वालनाथ
जगन्नाथ कमलनाथ गोपीनाथ ग्वालनाथ व्रजनाथ राधानाथ विपिन बिहारी हैं।
वंशीधर चक्रधर वासुदेव मुरलीधर गदाधर गिरिधर मोहन मुरारी हैं।।
श्रीश श्याम अंशी लीलाधर कृष्ण रमाकांत दयाल हितकारी हैं।
जगन्नाथ राधानाथ गोपीनाथ भक्तप्रिय जनप्रिय जगतपति हैं।। (01)
हरिअंश यदुवंश मथुरा जा मारा कंस नंदलाल गोपाल नंद के दुलारे हैं।
दयानिधि कृपानिधि करुणानिधि प्रेमनिधि ज्ञाननिधि भक्तिनिधि भगतो के प्यारे हैं।।
गोपालेश गोविंदेश ऋषिकेश कमलेश गोपीश जगदीश नैनों के ये तारे हैं।
परमेश्वर ज्ञानेश्वर आप ही वज्रेश्वर जगदीश्वर गोपेश्वर गोपीश के प्यारे हैं!! (02)
शुभरूप ज्ञानरूप प्रेमरूप दयारूप कृपारूप गोपीरूप नाम अनेका है!
द्वारिका मथुरा वृंदावन गोकुल नंदगाँव प्रभु के धाम अनेका हैं !!
तन श्याम पग धाम सुबह शाम तेरा नाम जपेमन सर्वजन त्रिदेव एका हैं!
राधापति व्रजपति गोपीपति लक्ष्मीपति भक्तपति जगपति भाग्य की ये रेखा हैं!! (03)
मनोहर वेणुधर रोगदोष कष्टहर सुखकर प्रियवर जग के ये दाता हैं!
नंदपुत्र उध्दव मित्र निर्गुणी सद्गुणी हमदीन भक्तीलीन वेदों के ये ज्ञाता हैं !!
ज्ञानवान बलवान गुणवान रूपवान प्रेमवान कृपावान भाग्य के विधाता हैं!!
दधिचोर रणछोड़ हे! किशोर सुनो मोर एकदृष्टि प्रेम ओर करते प्रदाता हैं !! (04)
Singer: Amrita Chaturvedi Upadhyay
Music: Rohit Kumar Bobby
Lyrics: Mumendra Premji
Mixmaster: A R Creations
Credit the Video : Amrita Chaturvedi YouTube Channel
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। जगन्नाथ कमलनाथ गोपीनाथ ग्वालनाथ का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। जगन्नाथ कमलनाथ गोपीनाथ ग्वालनाथ का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

