Site icon Bhakti Bharat Ki

Maa Anjani Ke Lal Thoda Dhyan Dijiye | माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये

Mata Anjani Ke O Laal

Maa Anjani Ke Lal Thoda Dhyan Dijiye | माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये भजन के बारे में बात करेंगे।

Maa Anjani Ke Lal Thoda Dhyan Dijiye

माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये

माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का, कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

रहते सदा आप है, राम नाम में मगन,
कहते लगी है आपको, श्री राम की लगन,
हमको भी भाव भक्ति का, वरदान दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का, कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

पैरो में बांध घुँघरू, करताल हाथ ले,
कीर्तन में आप नाचते, भक्तो को साथ ले,
हमको एक बार, अपने साथ लीजिये,
दे ध्यान दीन दास का, कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

सेवा करूँगा आप का, गुणगान करूँगा,
मैं आप के आराध्य का भी, ध्यान धरूंगा,
‘नंदू’ करूँ भजन हमें, स्वर ताल दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का, कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का, कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

Credit the Video : Yuki Music YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Exit mobile version