Shyama Aan Baso Vrindavan Mein | श्यामा आन बसो वृंदावन में: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए श्यामा आन बसो वृंदावन में कृष्ण जी के भजन के बारे में बात करेंगे। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित इस सुन्दर भजन के माध्यम से गोपियां श्री कृष्ण से वृन्दावन में पुनः आने का आग्रह कर रही हैं।
Shyama Aan Baso Vrindavan Mein
श्यामा आन बसो वृंदावन में
श्यामा आन बसों वृन्दावन में ।
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥
गोकुल निवास
श्यामा रसते में बाग लगा जाना ।
फुल बीनुगी तेरी माला के लिए ॥
तेरी बाट निहारूं कुंजन में ।
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा आन बसों वृन्दावन में ।
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा रसते में कुआँ खुदवा जाना ।
मैं तो नीर भरुंगी तेरे लिए ॥
मैं तुझे नहालाउंगी मल-मल के ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा आन बसों वृन्दावन में ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा मुरली मधुर सुना जाना ।
मोहे आके दरश दिखा जाना ॥
तेरी सूरत बसी है अंखियन में ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा आन बसों वृन्दावन में ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा वृन्दावन में आ जाना ।
आकर के रास रचा जाना ॥
सूनी गोकुल की गलियन में ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा आन बसों वृन्दावन में ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा माखन चुराने आ जाना ।
आकर के दही बिखरा जाना ॥
बस आप रहो मेरे मन में ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
श्यामा आन बसों वृन्दावन में ।
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में ॥
Credit the Video: Swasti Mehul Music YouTube Channel
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। श्यामा आन बसो वृंदावन में भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। श्यामा आन बसो वृंदावन में भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

