Tanka Torani Recipe | टंका तोरानी भोग विधि: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए टंका तोरानी (Tanka Torani Recipe) के बारे में बात करेंगे। टंका तोरानी भारत के ओडिशा राज्य में बनाया जाने वाला एक बहुत प्रसिद्ध पेय है। टंका तोरानी ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुडा हुआ पेय है। टंका तोरानी भगवान (Tanka Torani Recipe) जगन्नाथ को अर्पित किए हुए चावलों से बनाया जाता है परंतु हम इसे घर पर भी अपने घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजो से बना सकते हैं।
टंका तोरानी मिट्टी के बरतन में बनाया जाता है और इसे मिट्टी के बरतन में ही परोसा जाता है। टंका तोरानी का मुख्य घटक चावल है। टंका तोरानी (Tanka Torani Recipe) गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को शीतलता देने वाला पेय है।
Ingredients of Tanka Torani | टंका तोरानी की सामग्री
| एक दिन पुराना पका हुआ चावल | 1 दिन |
| दही | 1 कप |
| आम अदरक | 1/2 इंच |
| नींबू | 2 नग |
| हरी मिर्च | 5 नग |
| भुना जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
| नींबू के पत्ते | 7-8 नग |
| करी पत्ता | 7-8 नग |
| सेंधा नमक | स्वादानुसार |
Tanka Torani Recipe | टंका तोरानी भोग विधि
सबसे पहले एक दिन पुराने पके हुए चावल को पानी में ½ दिन के लिए भीगो के रखना है। ध्यान रहे इस काम के लिए हमें मिट्टी का बरतन प्रयोग करना है। अब भीगे हुए चावलों का हमें केवल पानी इस्तेमाल करना है। हमें पानी को किसी दूसरे मिट्टी के बरतन में डालना है, भीगे हुए चावलों से अलग किए इस पानी को ही उड़िया भाषा में “तोरानी” कहते हैं। अब तोरानी यानी चावलों के पानी में हमें 1 कप दही डालना है। दही डालने के बाद इसको अच्छे से मिक्स करना है। अब इसमें हमें आम अदरक को अच्छे से पीस कर के डाल देना है। इसके बाद इसमें 1 नींबू को निचोड़ना है और दूसरा नींबू को हमें इसमें स्लाइस कर के डाल देना है। अब हरी मिर्ची को लम्बाई में काट कर इसमें डालना है। इसके बाद अब इसमें करी पत्ता और नींबू के पत्ते को अपने हाथों से अच्छे से क्रश कर के इसमें डाल देना है। अब इसमें हमें भुने हुए ज़ीरे को डालना है और स्वादानुसार सेंधा नमक को इसमें डाल कर सभी चीज़ों को मिक्स करना है। इस से सभी चीज का फ्लेवर तोरानी में उतर जाएगा। तो इस प्रकार गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाला टंका तोरानी बनकर तैयार है। अब आप को इसे मिट्टी के कुल्हड़ में डाल कर परोसना है।
Benefits of Tanka Torani | टंका तोरानी के फायदे
टंका तोरानी के बहुत सारे फायदे हैं।
- जैसा कि हम जानते हैं चावल विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं उसी प्रकार जिस पानी में हम चावल को भिगोते हैं वो पानी भी चावल के विटामिन और पोषक तत्व से फुल हो जाता है, और उसी पानी को हम तोरानी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। वही विटामिन और पोषक तत्व हमारी बॉडी को मिलते हैं जब हम टंका तोरानी को कंज्यूम करते हैं।
- आप जानते हैं कि टंका तोरानी भोग (Tanka Torani Recipe) विधि में हम नींबू को इस्तेमाल करते हैं जो कि विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है, तो इस प्रकार टंका तोरानी के सेवन से हमें विटामिन सी मिलता है।
- टंका तोरानी भोग (Tanka Torani Recipe) विधि में हम दही का भी इस्तेमाल करते हैं और दही कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है, तो इस प्रकार टंका तोरानी के सेवन से हमें कैल्शियम भी मिलता है।
- टंका तोरानी भोग (Tanka Torani Recipe) विधि में हम हरी मिर्ची का इस्तेमाल करते हैं जो कि एक बहुत अच्छी एंटीऑक्सीडेंट है।
- टंका तोरानी गर्मी के मौसम में हमारे शरीर के साथ साथ हमारे पेट को भी ठंडा रखने में मदद करता है।
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। टंका तोरानी भोग विधि का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। टंका तोरानी भोग विधि का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

