Shri Radha Naam Madhuri | श्री राधा नाम माधुरी: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए श्री राधा नाम माधुरी भजन के बारे में बात करेंगे। श्री ललित किशोरी, ब्रज की चूड़ामणि श्री राधा रानी के दिव्य नाम की महिमा अपरंपार है।
श्री राधा नाम माधुरी भक्तों के हृदय को प्रेम, शांति और भक्ति से भर देती है। जिनके पावन नाम का स्मरण जीवन में पूर्णता, सफलता, सुख और आध्यात्मिक आनंद प्रदान करने वाला माना गया है।
Shri Radha Naam Madhuri
श्री राधा नाम माधुरी
श्री राधा वाधा हरन, रसिकन जीवन भूरि।
जनम जनम वर माँगहूँ, श्रीपद पंकज धूरि॥
श्री कृष्ण शिरोमणि श्रीराधा, जय श्याम सजीवनि श्रीराधा।
जय रासविलासिनि श्रीराधा, नित्य कुंज निवासिनि श्रीराधा॥
वृन्दावन रानी श्रीराधा, मोहन मन मानी श्रीराधा।
ब्रजचन्द्र चकोरी श्रीराधा, बृषभानु किशोरी श्रीराधा॥
जय नित्य विहारिणी श्रीराधा, ब्रजसुख विस्तारिणी श्रीराधा।
रसिकन की स्वामिनि श्रीराधा, करुणानिधि नामिनि श्रीराधा॥
अनुराग सुवेली श्रीराधा, सौभाग्य नवेली श्रीराधा।
आनन्द रसायनि श्रीराधा, प्रीतम सुखदायनि श्रीराधा॥
त्रिभुवन ठकुरायनि श्रीराधा, गोविन्द गोसायनि श्रीराधा।
कमनीय कुमारी श्रीराधा, हरिबल्लभ प्यारी श्रीराधा॥
मंगल की मूर्ति श्रीराधा, ब्रजजन सुख पूरति श्रीराधा।
जय नख चन्द्रवलि श्रीराधा, प्रीतम प्रेमावलि श्रीराधा॥
गोपाल उपासिनि श्रीराधा, वृन्दावन वासिनि श्रीराधा।
ललितादिक प्यारी श्रीराधा, अति रूप उजारी श्रीराधा॥
नट नागर भामा श्रीराधा, परिपूरण कामा श्रीराधा।
रामा अभिरामा श्रीराधा, श्यामा सुखधामा श्रीराधा॥
ब्रज जीवन जीवनि श्रीराधा, निरवधि रस पोवनि श्रीराधा।
गोपी चूडामणि श्रीराधा, सुषमा महिमा मनि श्रीराधा॥
चैतन्य सुरंगनि श्रीराधा, गौरांग सुअंगनि श्रीराधा।
श्री रूप सनातन श्रीराधा, हरिराम आनन्दघन श्रीराधा॥
राधा नाम की माधुरी, रटै प्रातः धौं शाम।
श्यामदास श्यामाचरण, शरण लहत ब्रजधाम॥
जय जय श्री राधे
Credit the Video : Bhakti Bharat Ki YouTube Channel
Credit the Video : Bhakti YouTube Channel
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। श्री राधा नाम माधुरी भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। श्री राधा नाम माधुरी भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

