ये दौलत भी ले लो
ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन
वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी
मुहल्ले की सबसे पुरानी निशानी
वो बुढ़िया जिसे बच्चे कहते थे नानी
वो नानी की बातों में परियों का डेरा
वो चेहरे की झुर्रियों में सदियों का फेरा
भुलाए नहीं भूल सकता है कोई
वो छोटी सी रातें, वो लंबी कहानी
कड़ी धूप में अपने घर से निकलना
वो चिड़िया, वो बुलबुल, वो तितली पकड़ना
वो गुड़िया की शादी पे लड़ना झगड़ना
वो झूलों से गिरना, वो गिर के सम्भलना
वो पीतल के छल्लों के प्यारे से तोहफ़े
वो टूटी हुईं चूड़ियों की निशानी
कभी रेत के ऊँचे टीलों पे जाना
घरौंदे बनाना, बना के मिटाना
वो मासूम चाहत की तस्वीर अपनी
वो ख्वाबों खिलौनों की ज़ागीर अपनी
ना दुनिया का ग़म था, ना रिश्तों के बन्धन
बड़ी खूबसूरत थी वो ज़िन्दगानी
Ye Daulat Bhi Le Lo
Ye Daulat Bhi Le Lo, Ye Shoharat Bhi Le Lo
Bhale Chhin Lo Mujhase Meri Javani
Magar Mujhako Lauta Do Bachapan Ka Savan
Vo Kagaz Ki Kashti, Vo Barish Ka Pani
Muhalle Ki Sabase Purani Nishani
Vo Budhiya Jise Bachche Kahate The Nani
Vo Nani Ki Baton Mein Pariyon Ka Dera
Vo Chehare Ki Jhuriryon Mein Sadiyon Ka Phera
Bhulae Nahi Bhul Sakata Hai Koi
Vo Chhoti Si Raten Vo Lambi Kahani
Kadi Dhup Mein Apane Ghar Se Nikalana
Vo Chidiya Vo Bulbul Vo Titali Pakadana
Vo Gudiya Ki Shadi Mein Ladana Jhagadana
Vo Jhulon Se Girana Vo Gir Ke Sambhalana
Vo Pital Ke Chhallon Ke Pyaare Se Tohafe
Vo Tuti Hui Chudiyo.N Kii Nishani
Kabhi Ret Ke Unche Tilo.N Pe Jana
Gharaunde Banana Banake Mitana
Vo Masum Chahat Ki Tasvir Apani
Vo Kvaabon Khilaunon Ki Jagiir Apani
Na Duniya Ka Gam Tha Na Rishto Ke Bandhan
Badi Khubasurat Thi Vo Zindagani
Credit the Video: AADITYA MUSIC YouTube Channel
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। ये दौलत भी ले लो भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। ये दौलत भी ले लो भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।
