23.5 C
Bhubaneswar
March 3, 2026
Mantra

Om Kleem Krishnaya Namah | ॐ क्लीं कृष्णाय नमः | वशीकरण मंत्र:

Om Kleem Krishnaya Namah | ॐ क्लीं कृष्णाय नमः | वशीकरण मंत्र: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस लेख के माध्यम से Om Kleem Krishnaya Namah के बारे में बताने वाले हैं। भगवान श्री कृष्ण को ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। इसीलिए जो भी व्यक्ति श्री कृष्णा के इस मंत्र का जाप करता है उस व्यक्ति को सब कुछ मिल जाता है। इसीलिए हे श्री कृष्णा आप मेरा प्रणाम स्वीकार करें और मेरे जीवन की बाधाओं से, हर परेशानी से मुझे मुक्त करें।

ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र में माँ काली और कृष्ण, दोनों की शक्ति समाहित है। देवी कृपा और कृष्ण कृपा से जीवन को सफल बनाने के लिए, कष्टों से मुक्ति के लिए, मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्राप्त करने के लिए इस मंत्र अती उत्तम मंत्रो में से एक है। पति पत्नी में सम्बन्ध ख़राब हो रहे, जीवन में बार बार असफलता मिल रही है, समाज में मान –सम्मान नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में कृष्ण वशीकरण मन्त्र पूर्ण श्रद्धा और भक्ति से जप करना चाहिए। अगर किसी को आध्यात्मिक विकास चाहिए तो भी यह मंत्र बहुत मदद करेगा। यह मंत्र भगवान कृष्ण के साथ-साथ देवी काली के आशीर्वाद से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जाओं से भी बचाता है

वशीकरण मंत्र

ॐ क्लीं कृष्णाय नमः
Om Kleem Krishnaye Namah

अर्थ:

  • ॐ : ॐ एक ऐसा एक अक्षर का मंत्र है जो ज्यादातर मंत्रों के आगे लगाए ही जाता है। कहा जाता है कि किसी भी मंत्र के आगे ॐ लगाने से उसकी शक्ति 100 गुना बढ़ जाती है।
  • क्लीं : क्लीं बीज मंत्र काली देवी से संबंधित है और बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र के जाप से एक दिव्य आभा और आकर्षण शक्ति विकसित होती है जो दैवीय ऊर्जाओं के साथ-साथ भौतिक सुखों को आकर्षित करने में मदद करती है। यह जबरदस्त आकर्षण व समोहन शक्ति प्रदान करने वाला मंत्र है।
  • कृष्णाय नमः कृष्णाय नमः का मतलब भगवान श्री कृष्ण को प्रणाम करना।

कृष्णाय नमः का जाप करने से भगवान श्री कृष्ण की शक्तियां आप में आने लगती हैं। ॐ क्लीम कृष्णाय नमः का अर्थ है यह श्री कृष्ण मेरा प्रणाम स्वीकार करें तथा जीवन की बाधाओं से मुझे मुक्ति प्राप्त कराएं।
“ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” एक शक्तिशाली मंत्र है जो आंतरिक आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करता है जिसका लगातार जप किया जाता है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक विकास चाहते हैं उनके लिए भी फायदेमंद है।
इस मंत्र के जाप से सम्मोहक आभा प्राप्त होती है अर्थात यह मंत्र व्यक्ति की आकर्षण शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। ॐ क्लीं कृष्णाय नमः (Om Kleem Krishnaya Namah) मंत्र का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। ॐ क्लीं कृष्णाय नमः (Om Kleem Krishnaya Namah) मंत्र का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Gopala Radhe Krishna Govinda Govinda | गोपाल राधे कृष्ण गोविंद गोविंद

Bimal Kumar Dash

Kaal Har Kastha Har Dukha Har Daridra Har | काल हर कष्ट हर दुख हर दरिद्र हर रोग हर हर हर महादेव

Bimal Kumar Dash

Om Japa Kusuma Sankasham | Surya Mantra | सूर्य मंत्र

bbkbbsr24