25.1 C
Bhubaneswar
May 5, 2026
Mantra

Om Gan Ganpataye Namo Namah | ॐ गण गणपतये नमो नमः मंत्र का अर्थ और महत्व

Om Gan Ganpatye Namo Namah

Om Gan Ganpataye Namo Namah | ॐ गण गणपतये नमो नमः मंत्र का अर्थ और महत्व: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए ओम गण गणपतये नमो नमः मंत्र का अर्थ और महत्व के बारे में बात करेंगे। ओम गन गणपतये नमो नमः पवित्र एकाक्षर मंत्र गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। तो दोस्तों आइए सबसे पहले जानते हैं और सुनते हैं ओम गण गणपतये नमो नमः मंत्र:

ॐ गण गणपतये नमो नमः

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

ओम गण गणपतये नमो नमः
श्री सिद्धि विनायक नमो नमः
अष्टविनायक नमो नमः
गणपति बाप्पा मोरया

ओम गन गणपतए नमो नमः
श्री सिद्धि विनायक नमो नमः
अष्टविनायक नमो नमः
मंगल मूर्ती मोरया

Om Gan Ganpataye Namo Namah

Vakra Tunndda Maha Kaaya Suurya Kotti Samaprabha ।
Nirvighnam Kuru Me Deva Sarva-Kaaryessu Sarvadaa ॥

Om Gan Ganapataye Namo Namah
Shree Siddhi Vinayak Namo Namah
Ashtavinayak Namo Namah
Ganapati Bappa Moraya

Om Gan Ganpataye Namo Namah
Shree Siddhi Vinayak Namo Namah
Ashtavinayak Namo Namah
Mangal Murti Moraya

ओम गण गणपतये नमो नमः मंत्र का अर्थ:

यह मंत्र श्री अथर्वशीर्ष के ऋषि ने अपने दिव्य दृष्टि से भगवान गणेश को दर्शन के बाद, अपनी कल्पना को शब्द रूप दे कर विनम्र भाब से अथर्वशीर्ष में लिखा था। जो अपने भक्तों के सभी दुखों को हर लेते हैं। जो गणपत, विनायक, विध्नेश्वर के नामों से जाने जाते हैं। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार किसी भी पूजा-पाठ, कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने से पूर्व भगवान गणपति का आराधना अवश्य की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सभी कामनाओं की पूर्ति के लिए, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए उमा पुत्र, दुखहर्ता, सुखकर्ता गणेश जी का षडाक्षर मंत्र जप करने से सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे हो जाते है।

ओम गण गणपतये नमो नमः मंत्र का महत्व:

मन को अधिक शुद्ध, स्थिर और पवित्र बनाने के लिए, सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने के लिए, समस्या का सामना करने के लिए, आध्यात्मिक रास्ते खोलने के लिए, पूजन-अर्चन तथा आराधना में, प्रत्येक शुभ और मंगल कार्य को निर्विघ्न और पूण रूप से संपन्न करने के लिए, यह प्रथम देव के रुप में सबके स्वामी, इस संसार के भगवान गणपति का हम भक्ति पूर्वक नमन करते हैं। इसीलिए सभी कार्य को प्रारंभ करने से पहले, गणपति के अधीन में रह कर, मन को वश में रख कर, अपनी जीवन में विवेक, बुद्धि का अनुसरण करके भगवान गणेश से प्रार्थना पूर्वक निवेदन करना चाहिए।

वक्रतुण्ड मंत्र का अर्थ:

हे विशालकाय शरीर वाले, टेढ़ी सूंड़वाले, और करोड़ों सूर्य के समान चमकने वाले, प्रकाशमान भगवान श्री गणेश आपकी शुभ दृष्टि से हमारे सभी कार्यों को हमेशा निर्विघ्न संपन्न करें। आप अपनी कृपा दृष्टि से हमारे सारे कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न करे।

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti Bharat Ki YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti Bharat Ki YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। ओम गन गणपतए नमो नमः मंत्र  का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। ओम गन गणपतए नमो नमः मंत्र का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Shanmuga Gayatri Mantra | Om Tat Purushaaya Vidmahe | शनमुखा गायत्री | मुरुगन गायत्री मंत्र

bbkbbsr24

Vastu Dosha Nivaran Mantra | वास्तु दोष निवारण मंत्र

bbkbbsr24

Om Satyam Narayanam | ॐ सत्यम नारायणं | Manifestation Mantra

bbkbbsr24