Shri Radha Ji Ke 32 Naam | श्री राधा जी के 32 चमत्कारी नाम: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए श्री राधा जी के 32 चमत्कारी नाम के बारे में बात करेंगे। राधा जी के इन 32 चमत्कारी नामों का पाठ तुलसी की माला से सुबह-शाम करना अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। श्री राधा जी के 32 नामों का स्मरण करने से जीवन में सुख, प्रेम और शांति का वरदान मिलता है।
Shri Radha Ji Ke 32 Naam
श्री राधा जी के 32 चमत्कारी नाम
मृदुल भाषिणी राधा राधा – मधुर बोलने वाली
सौंदर्य राषिणी राधा राधा – सौंदर्य की खान
परम् पुनीता राधा राधा – परम पवित्र
नित्य नवनीता राधा राधा – कोमल और नित्य नवीन
रास विलासिनी राधा राधा – रास में विलास करने वाली
दिव्य सुवासिनी राधा राधा – दिव्य सुगंध वाली
नवल किशोरी राधा राधा – सदा युवा
अति ही भोरी राधा राधा – परम भोली
कंचनवर्णी राधा राधा – सोने जैसी रंगत वाली
नित्य सुखकरणी राधा राधा – सदा सुख देने वाली
सुभग भामिनी राधा राधा – भाग्यशाली स्त्री
जगत स्वामिनी राधा राधा – संसार की स्वामिनी
कृष्ण आनन्दिनी राधा राधा – कृष्ण को आनंद देने वाली
आनंद कन्दिनी राधा राधा – आनंद की जड़
प्रेम मूर्ति राधा राधा – प्रेम का स्वरूप
रस आपूर्ति राधा राधा – रस का विस्तार करने वाली
नवल ब्रजेश्वरी राधा राधा – ब्रज की नयी ईश्वरी
नित्य रासेश्वरी राधा राधा – रास की नित्य रानी
कोमल अंगिनी राधा राधा – कोमल अंगों वाली
कृष्ण संगिनी राधा राधा – कृष्ण की संगिनी
कृपा वर्षिणी राधा राधा – कृपा बरसाने वाली
परम् हर्षिणी राधा राधा – परम प्रसन्नता देने वाली
सिंधु स्वरूपा राधा राधा – सिंधु (समुद्र) स्वरूपा
परम् अनूपा राधा राधा – जिनकी कोई तुलना न हो
परम् हितकारी राधा राधा – परम हित करने वाली
कृष्ण सुखकारी राधा राधा – कृष्ण को सुख देने वाली
निकुंज स्वामिनी राधा राधा – निकुंज की स्वामिनी
नवल भामिनी राधा राधा – नव भामिनी
रास रासेश्वरी राधा राधा – रास की रासेश्वरी
स्वयं परमेश्वरी राधा राधा – स्वयं ईश्वर स्वरूपा
सकल गुणीता राधा राधा – सभी गुणों से युक्त
रसिकिनी पुनीता राधा राधा – रसिकों में पवित्र
कर जोरी वंदन करूं में नित नित करूं प्रणाम
रसना से गाती रहूं श्री राधा राधा नाम
Credit the Video : Bhakti Bharat Ki YouTube Channel
Credit the Video : Bhakti YouTube Channel
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। श्री राधा जी के 32 चमत्कारी नाम का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। श्री राधा जी के 32 चमत्कारी नाम का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।
