November 15, 2025
Bhajan

Sitaram Sitaram Sitaram Kahiye | सीताराम सीताराम सीताराम कहिए

Sitaram Sitaram Sitaram Kahiye

Sitaram Sitaram Sitaram Kahiye | सीताराम सीताराम सीताराम कहिए: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए सीताराम सीताराम सीताराम कहिए भजन के बारे में बात करेंगे। कुछ लोगों कहते है कि जब हम किसी से मिलते समय केवल सीताराम सीताराम सीताराम करना चाहिए। जिससे हम यह युगल-नाम का उच्चारण करके मानसिक शांति और आंतरिक अनुभूति महसूस कर सकते हैं। हम सबको इस भजन के माध्यम से हर दिन राम का नाम अपनी ज़ुबान पर रखना चाहिए।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए।
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए।।

मुख में हो राम नाम, राम सेवा हाथ में,
तू अकेला नहीं प्यारे, राम तेरे साथ में,
विधि का विधान जान, हानि-लाभ सहिए।।

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पाएगा,
होगा वही प्यारे जो श्रीराम जी को भाएगा,
फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिए।।

जिन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के,
महलों में राखे चाहे झोंपड़ी में वास दे,
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिए।।

आशा एक राम जी से दूजी आशा छोड़ दे,
नाता एक राम जी से दूजा नाता तोड़ दे,
काम रस त्याग प्यारे राम रस गहिए।।

Sitaram Sitaram Sitaram Kahiye

Sitaraam sitaraam sitaraam kahie।
Jaahi vidhi raakhe raam taahi vidhi rahie।।

Mukh mein ho raam naam, raam sevaa haath mein,
Tu akelaa naheen pyaare, raam tere saath mein,
Vidhi kaa vidhaan jaan, haani-laabh sahie।।

Kiyaa abhimaan to fir maan naheen paaegaa,
Hogaa vahee pyaare jo shreeraam jee ko bhaaegaa,
Fal aashaa tyaag shubh karm karate rahie।।

Jindagee kee ḍaor saunp haath denanaath ke,
Mahalon mein raakhe chaahe jhonpadee mein vaas de,
Dhanyavaad nirvivaad raam raam kahie।।

Aashaa ek raam jee se doojee aashaa chhod de,
Naataa ek raam jee se doojaa naataa tod de,
Kaam ras tyaag pyaare raam ras gahie।।

Credit the Video : Medi Tuner YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। सीताराम सीताराम सीताराम कहिए भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। सीताराम सीताराम सीताराम कहिए भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Dayamaya Guru Karunamaya | Karunamaya Guru Premamaya

bbkbbsr24

Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina | दुनिया चले न श्री राम के बिना भजन

bbkbbsr24

He Guru Tume Mangalamaya | ହେ ଗୁରୁ ତୁମେ ମଙ୍ଗଳମୟ

bbkbbsr24

Leave a Comment