32.1 C
Bhubaneswar
October 7, 2026
Bhajan

Jai Kal Mahakal Vikral Shambhu | जय काल महाकाल विकराल शम्भो

Jai Kal Mahakal Vikral Shambhu

Jai Kal Mahakal Vikral Shambhu | जय काल महाकाल विकराल शम्भो: दोस्तो नमस्कार, आज हम आप लोगों को इसी पोस्ट के माध्यम से जय काल महाकाल विकराल शम्भो के बारे में बताएंगे। भगवन शिव का यह सुंदर और दिव्य मंत्र जय काल महाकाल विकराल शम्भो मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। जीवन हो या मृत्यु दोनों ही तुम हो, हर जीवन रखवाल तुम हो।

Jai Kal Mahakal Vikral Shambhu

जय काल महाकाल विकराल शम्भो

मृत्युजयाय रुद्राय नीलकंठाय शंभवे
अमृतेशाय सर्वाय महादेवाय ते नमः

मृत्युंजय महारूद्रा त्राहिमाम शरणागतम्
जन्म मृत्युंजराव्यधिमुच्यते करमा बंधनायः

जय काल महाकाल विकराल शम्भो,
जीवन हो या मृत्यु दोनों ही तुम हो,
जन्मों जन्मान्तर की लड़ियाँ ये कड़ियाँ,
हर योनि हर जीवन रखवाल तुम हो,
जय काल महाकाल,
जय काल महाकाल…..

सृष्टि के संचालक महाप्राण तुम हो,
तुम ही सुख, तुम ही दुःख, निर्वाण तुम हो,
सूरज से तेजस्वी सागर से निर्मल,
चन्दा भी, तारे भी, ब्रह्माण्ड तुम हो,
जय काल महाकाल,
जय काल महाकाल…..

जीवन की नैया तुम, पतवार तुम हो,
इस पार, उस पार, मझधार तुम हो,
कण-कण, ये हर क्षण, ये तुमसे बना है,
गूँजे तो घट भीतर ओमकार तुम हो,
जय काल महाकाल,
जय काल महाकाल…..

हिमालय के सर का श्रृंगार तुम हो,
गंगा की पावन सी एक धार तुम हो,
डम डम डम डमरू का एक नाद तुम हो,
शंखों के हृदयों की हुंकार तुम हो,
जय काल महाकाल,
जय काल महाकाल….

जय काल महाकाल किरपाल शम्भो,
त्रिलोक व्यापे हैं तेरे चरण हो,
तेरी कृपा हो तो जीवन प्रकट हो,
तेरे ही कोप से सृष्टि भस्म हो,
जय काल महाकाल,
जय काल महाकाल….

जीवन का मृत्यु का खेला रचाया,
एक लाया दुनिया में एक भिजवाया,
इन्सान बेचारे ने आँसू बहाया,
तेरा ये खेला समझ ही ना पाया,
तेरा ये खेला समझ ही ना पाया….

सोचे कि अपना कोई खोया गँवाया,
जो तेरा था वो जाकर तुझमें समाया,
जो तेरा था वो जाकर तुझमें समाया,
जो तेरा था वो जाकर तुझमें समाया….

जय काल महाकाल विकराल शम्भो,
जीवन हो या मृत्यु दोनों ही तुम हो,
जन्मों जन्मान्तर की लड़ियाँ ये कड़ियाँ,
हर योनि हर जीवन रखवाल तुम हो,
जय काल महाकाल,
जय काल महाकाल……

Credit the Video : Zee Music Company YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। जय काल महाकाल विकराल शम्भो का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। जय काल महाकाल विकराल शम्भो का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Shree Ganesha Dheemahi | श्री गणेशाय धीमही भजन

bbkbbsr24

Neelkanth Jatajoot Damru Vale | नीलकंठ जटाजूट डमरू वाले

Bimal Kumar Dash

Dagar Hai Mushkil Kathin Safar Hai | डगर है मुश्किल कठिन सफ़र है

Bimal Kumar Dash