June 13, 2026
Mantra

Om Ekadantaya Vidmahe | गणेश गायत्री मंत्र | ओम एकदंताय विद्महे मंत्र का अर्थ और महत्व

Om Ekadantaya Vidmahe

Om Ekadantaya Vidmahe | गणेश गायत्री मंत्र | ओम एकदंताय विद्महे मंत्र का अर्थ और महत्व: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए ओम एकदंताय विद्महे के बारे में बात करेंगे। जो घुमावदार सूंड वाले, विशाल शरीर काय, करोड़ सूर्य के समान महान प्रतिभाशाली हैं। तो दोस्तों आइए सबसे पहले जानते हैं और सुनते हैं गणेश गायत्री मंत्र:

गणेश गायत्री मंत्र

ओम एकदंताय विद्महे

ओम एकदंताय विद्महे।
वक्रतुंडाय धीमहि।
तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥

ओम एकदंताय विद्महे।
वक्रतुंडाय धीमहि।
तन्नो बुद्धिः प्रचोदयात्‌ ॥

Om Ekadantaya Vidmahe

Om Ekadantaya Vidmahe
Vakratundaya Dheemahi
Tanno Danti Prachodayat ॥

Om Ekadantaya Vidmahe
Vakratundaya Dheemahi
Tanno Buddhih Prachodayat ॥

ओम एकदंताय विद्महे अर्थ:

एकदन्ताय : एक दांत वाले भगवान श्री गणेश को प्रार्थना करते हैं।
विद्धमहे : जो सर्वव्यापी है।
वक्रतुण्डाय : घुमावदार सूंड वाले जिनका विशालकाय शरीर है।
धीमहि : हम बेहतर बुद्धि के लिए ध्यान और प्रार्थना करते हैं।
तन्नो दांती : हम एक दांत वाले हाथी के दांत वाले के सामने झुकते हैं।
प्रचोदयात् : हमारे मन को ज्ञान से प्रकाशित करें।

हम अपने मन को ज्ञान से प्रकाशित करने के लिए हाथी के आकार की सूंड, एक दांत वाले भगवान गजानन से ध्यान करते हैं, जो  हमें प्रेरणा प्रदान करते है। हम उस एक दन्त भगवान गणेश की प्रार्थना करते हैं। हम बुद्धि के लिए उस हाथी के आकार वाले भगवान से प्रार्थना करते है। हम, ज्ञान के लिए उस दन्त भगवान गणेश के सामने झुकते हैं।

ओम एकदंताय विद्महे मंत्र का महत्व:

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश जी को विघ्नहर्ता यानी की सभी विघ्नों को हरने वाला भी कहा गया है। अपने शुभ कार्य को शुरु करने से पहले गणेश की पूजा अर्चना होती है। इस गणेश मंत्र का 108 बार जप करने से गणेशजी की कृपा प्राप्‍त होती है।

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। ओम एकदंताय विद्महे मंत्र का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। ओम एकदंताय विद्महे मंत्र का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Om Sahana Vavatu | Shanti Mantra | ॐ सह नाववतु मंत्र

bbkbbsr24

Radhe Govind Radhe Govind Premanande Bole Sabhe | प्रेमानंदे बोले सबहे राधे गोविन्द

Bimal Kumar Dash

Swayamvara Parvathi Mantra | विवाह के लिए शक्तिशाली स्वयंवर पार्वती मंत्र

Bimal Kumar Dash