August 28, 2026
Aarti

Dhanvantari Aarti | धन्वंतरि जी की आरती | धनतेरस आरती | भगवान धन्वंतरि की आरती

Dhanvantari Aarti

Dhanvantari Aarti | धन्वंतरि जी की आरती | धनतेरस आरती | भगवान धन्वंतरि की आरती: दोस्तों नमस्कार, आज हम इस लेख माध्यम से धन्वंतरि जी की आरती (Dhanvantari Aarti) के बारे में बताएंगे। हर साल कार्तिक मास की कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्‍वंतरि हाथ में सोने का अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

Dhanvantari Aarti

धनतेरस आरती

धन्वंतरि जी की आरती

जय धन्वंतरि देवा, जय धन्वंतरि जी देवा ।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा ॥

॥ ॐ जय धन्वन्तरि देवा ॥

तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए ।
देवासुर के संकट आकर दूर किए ॥

॥ ॐ जय धन्वन्तरि देवा ॥

आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया ।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया ॥

॥ ॐ जय धन्वन्तरि देवा ॥

भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी ।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी ॥

॥ ॐ जय धन्वन्तरि देवा ॥

तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे ।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे ॥

॥ ॐ जय धन्वन्तरि देवा ॥

हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा ।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा ॥

॥ ॐ जय धन्वन्तरि देवा ॥

धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे ।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे ॥

॥ ॐ जय धन्वन्तरि देवा ॥

Credit the Video : Glare Music Bhakti YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। धन्वंतरि जी की आरती का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। धन्वंतरि जी की आरती का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Khatu Shyam Ji Ki Aarti | खाटू श्याम जी की आरती

bbkbbsr24

Gayatri Mata Aarti | गायत्री माता आरती

bbkbbsr24

Hanuman Ji Ki Aarti | Hanuman Aarti | हनुमान जी की आरती

bbkbbsr24