28.1 C
Bhubaneswar
March 24, 2026
Mantra

एक श्लोकी भागवत | Adau Devaki Dev Garbh Jananam | Ek Shloki Bhagwat

एक श्लोकी भागवत | Adau Devaki Dev Garbh Jananam | Ek Shloki Bhagwat: दोस्तों नमस्कार, वर्तमान समय में संपूर्ण भागवत पाठ करना बहुत मुश्किल है, इसलिए आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से भागवत पुराण में एक ऐसा श्लोक है जिसका पाठ करने से आपको संपूर्ण भागवत पढ़ने का फल देता है, इसके बारे में आज हम बताएँगे।

एक श्लोकी भागवत: इस श्लोकों में भगवान के गुणों, दिव्य लीला, भगवान की अनन्य भक्ति और उसके द्वारा दिए गए धर्म और आदर्शों के महत्व का वर्णन किया गया है। इन एक श्लोकी भागवत के माध्यम से आपको भगवान से प्रेम करना, अच्छे कर्म करना, धर्म के अनुसार कर्म करना, भक्तों का सेवा करना, साधारण लोगों को सहायता करना, जीवों को प्रति दया बनाई रखना, आध्यात्मिक जीवन में उन्नति लाना, सच्ची भक्ति और दिव्यता को प्राप्त करना, करुणा और त्याग के महत्व यह सब ज्ञान प्राप्त होता है। इस (Ek Shloki Bhagwat) एक श्लोकी भागवत का पाठ करने से मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है, पाप का नाश होता है, हमारे अंदर सही या उचित कार्य करने की प्रेरणा मिलता है, भागवत का आशीर्वाद प्राप्त होता है, सर्वोपरि आपको संपूर्ण श्रीमद्भागवत पढ़ने का फल मिल सकता है। इस श्लोक का पाठ करने से हमें अपने जीवन में मुक्ति का मार्ग और मनुष्य के उद्धार के लिए सही मार्ग दिखता है। जब मृत्यु का समय आता है तो केवल भगवान की भक्ति और प्रेम का संबंध आपको रक्षा कर सकता है।

एक श्लोकी भागवत

आदौ देवकि देवि गर्भ जननं गोपीगृहे वर्धनं
मायापूतन जीवितापहरणं गोवर्धनोद्धारणम् ।
कंसच्छेदन कौरवादि हननं कुंतीसुतां पालनं
एतद् भागवतं पुराणकथितं श्रीकृष्ण लीलामृतम् ॥

Ek Shloki Bhagwat

Adau Devaki Dev Garbh Jananam

Adau Devaki Devi Garbha Jananam Gopigrhe Vardhanam
Mayaputana Jivitapaharanam Govardhanoddharanam ।
Kansacchedana Kauravadi Hananam Kuntisutam Palanam
Etad Bhagavatam Puranakathitam Srikrsna Lilamrutam ॥

भावार्थ:

  • भगवान कृष्ण देवकी के गर्भ से जन्म लिया
  • गोपियों के घर में पालन हुआ
  • पूतना की जीवन हरण किया
  • गोवर्धन पर्वत को उठाया
  • कंस का वध किया
  • कौरवों का नाश किया
  • कुंती की संतान पांडव का रक्षा किया। इस श्लोक में यह सब भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया है।

Credit the Video : Rajshri Soul YouTube Channel

Credit the Video : Kapil Samadhiya YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। एक श्लोकी भागवत का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। एक श्लोकी भागवत का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Shivaaya Vishnu Roopaaya Shiva Roopaaya Vishanave | शिवाय विष्णु रूपाय शिव रूपाय विष्णवे

Bimal Kumar Dash

Nitya Patan Shlok | नित्य पठण श्लोक | ନିତ୍ୟ ପଠନ ଶ୍ଳୋକ

Bimal Kumar Dash

Shankara Karunakara Jagdishwara Parmeshwara | शंकर करुणाकर जगदीश्वर परमेश्वर

Bimal Kumar Dash