28.6 C
Bhubaneswar
October 4, 2026
Bhajan

He Jagatarini Shokanivarini Matarani | हे जगतारिणि शोकनिवारिणि मां दुर्गा

He Jagatarini Shokanivarini Matarani

He Jagatarini Shokanivarini Matarani | हे जगतारिणि शोकनिवारिणि मां दुर्गा: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए हे जगतारिणि शोकनिवारिणि-मां दुर्गा भजन के बारे में बात करेंगे।

He Jagatarini Shokanivarini Matarani

हे जगतारिणि शोकनिवारिणि मां दुर्गा

हे जगतारिणि शोकनिवारिणि सिंह सवारी को साजके आओ।
श्रद्धा का पुष्प बिछा है मां राह में सेवा को मेरे सौभाग्य बनाओ।।
है रूखा सूखा जो पुत्र के हाथ में प्रेम से मां उसे भोग लगाओ।
प्यासे हैं नैन मां दर्श को तेरे कृपा की छवी एक बार दिखाओ।।

रूप अनेक हैं मैय्या तुम्हारे दुर्गा तुम्हीं और हो तुम्हीं काली।
दक्षसुता तुम्हीं शंभुप्रिया सती हो तुम ही जग की रखवाली।।
झोली फैलाके जो आया है द्वार पे भक्त वो मात गया नहीं खाली।
धर्म की ज्योति तुम्हीं से प्रकाशित कोटि प्रणाम तुम्हें जोतावाली।।

पाटन की तुम ही हो पाटेश्वरी मां शीतला तुम दंत कुमारी।
चिंतानिवारिणि मां चिंतपूर्णी हो देवी मनसा मैय्या वैष्णो प्यारी।।
सब शक्तिपीठों में शक्ति है एक ही मां अद्भुत बड़ी लीला तुम्हारी।
देव त्रिदेव करें जयकार सुनो विनती जगदंब हमारी।।

हे महादेवी तुम्हारे ही तेज से सूर्य शशी सब तेज हैं पाते।
सागर पखारके हे अंबिका हैं मन में अतिशय हर्षाते।।
तुम हंसके जब देखती हो तो सूखे हुए गुल भी खिल जाते।
शेष सहस्र मुखों से कहें यश वेद तो भाव से शीश झुकाते।।

मंगलकारिणि संकटहारिणि पाप पिशाच को मार भगाओ।
जैसे मिटाती हो दुष्ट जनों को मां वैसे मेरे दुःख दोष मिटाओ।।
सिद्धियों की हो भण्डार भवानी मेरे बिगड़े सब काज बनाओ।
नाम जपूं निसि वासर तेरा ही भक्ति दे मां भ्रम फंद छुड़ाओ।।

श्रीधर सा अनुराग नहीं है ये सोचके मैय्या जी छोड़ न देना।
नाता अटूट है मां और बेटे का नाता ये मैय्या जी तोड़ न देना।।
ध्यानू सा ध्यान नहीं कर पाया मैं हूं भटका मुंह मोड़ न लेना।
जैसे भी हूं अब दास हूं तेरा मैं आस की पोटलि फोड़ न देना।।

पूजा में नित्य चढ़े चरणों में जो फूल बनादो मुझे वो मैय्या।
दृष्टि करो अपने इस दास पे चाहता हूं चरणों की मैं छैय्या।।
आज फंसा मझधार में हूं मैं मां आके निकालो मेरी अब नैय्या।
रक्षा करो शरणागत की सर्वेश्वरी दीन की लाज बचैय्या।।

Credit the Video : Amrita Chaturvedi YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। हे जगतारिणि शोकनिवारिणि-मां दुर्गा भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। हे जगतारिणि शोकनिवारिणि-मां दुर्गा भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Kailashpati Sang Leke Sati | कैलाशपति संग लेके सती

bbkbbsr24

Jai Shankar Kailashpati Shiv | जय शंकर कैलाशपति शिव

bbkbbsr24

Tujh Sang Preet Lagai Kanha | तुझ संग प्रीत लगाई कान्हा

Bimal Kumar Dash