27.2 C
Bhubaneswar
June 9, 2026
Bhajan

Kai Janmo Se Bula Rahi Hun | कई जन्मों से बुला रही हूँ

Kai Janmo Se Bula Rahi Hun

Kai Janmo Se Bula Rahi Hun | कई जन्मों से बुला रही हूं: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए कई जन्मों से बुला रही हूँ भजन के बारे में बात करेंगे। यह भावपूर्ण भजन जो आत्मा की पुकार है, ईश्वर के प्रति गहरे प्रेम और भक्ति को व्यक्त करता है। मेरे श्याम, मेरे राधा रमण गिरधारी, मेरे प्रभु आप मेरे मात पिता हो, मेरे बंदु सखा हो, आप ही मेरे जीवन का आधार हो।

Kai Janmo Se Bula Rahi Hun

कई जन्मों से बुला रही हूं

कई जन्मों से बुला रही हूँ,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा,
नजरों से नजरें मिला ना पायी
मेरी नज़र का कसूर होगा ।

तुम ही तो मेरे मात पिता हो,
तुम ही तो मेरे बंधु सखा हो,
कितने ही नाते तुम संग जोड़े,
कोई तो नाता जरुर होगा,
कई जन्मों से बुला रही हु…

तुम ही तो मेरी आत्मा हो,
तुम ही तो मेरे परमात्मा हो,
मुझी में रहकर मुझी से पर्दा,
पर्दा हटाना जरूर होगा ।
कई जन्मों से बुला रही हु…

कभी बुलाते हो वृंदावन में,
कभी बुलाते हो मधुबन में,
अपने घर में रोज बुलाते,
मेरे घर आना जरूर होगा ।
कई जन्मों से बुला रही हु…

आंखों में बस गई तस्वीर तेरी,
दिल मेरा बन गया जागीर तेरी,
दास की विनती तुम्हारे आगे,
दर्श दिखाना जरूर होगा ।
कई जन्मों से बुला रही हु…

Credit the Video : SanskarTV YouTube Channel

Credit the Video : Devi Krishnapriya YouTube Channel

Credit the Video : Prabhu Dwar YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। कई जन्मों से बुला रही हूँ भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। कई जन्मों से बुला रही हूँ भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

He Guru Tume Mangalamaya | ହେ ଗୁରୁ ତୁମେ ମଙ୍ଗଳମୟ

bbkbbsr24

Bhaav Mere Tere Siva Koun Jaan Payega | भाव मेरे तेरे सिवा कौन जान पाएगा

Bimal Kumar Dash

Ram Bhajan Kar Mann | राम भजन कर मन

Bimal Kumar Dash