August 27, 2026
Bhajan

Kesarinandan He Jagavandan | केसरीनंदन हे जगवंदन

Kesarinandan He Jagavandan

Kesarinandan He Jagavandan | केसरीनंदन हे जगवंदन-हनुमान भजन: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए केसरीनंदन हे जगवंदन-हनुमान भजन के बारे में बात करेंगे। प्रातःकाल हनुमान जी की यह केसरीनंदन हे जगवंदन-हनुमान भजन सुनने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हनुमान जी का यह भजन सुनते ही आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

Kesarinandan He Jagavandan

केसरीनंदन हे जगवंदन

केसरीनंदन हे जगवंदन अंजनि के सुत हे बलधारी
रामप्रिय सिया को सुत सम तुम संतन के सब संकटहारी।
गुणसागर, तिहुँ लोक उजागर, गिरिधर नागर, आनंदकारी
वानररूप में रुद्र के अंश असीम अनंत कृपा है तुम्हारी।।

बालसमय एक बार तुम्हें जब भूख लगी देखा सब ठाहीं
दृष्टि गई आकाश की ओर तो भानु लगे तुमको फल नाई।
मारुतनंदन हो सो उड़े और लील लिए रवि को मुख माहीं
देवन आनि करि विनती बहु भाँति तो छाड़ि दिए तुम ताहीं।।

रावण दानव दुष्ट अति करिके छल सूनें सिया हरि लाई
व्याकुल राम सिया न लखि तब खोजत सानुज वन-वन जाई।
मैत्री कराई के वानरराज से ताके किए सब भाँति भलाई
लाँघि समुद्र गे लंक जराई के राम दिए सीता सुधि लाई।।

रावण काल के प्रेरित दुष्ट दियो सब संधि के बात बिगाड़े
तब भगवान श्रीराम लिए धनु रावण ने जब युद्ध उचारे।
रूप महाविकराल बनाई के रावण के सब सैन्य संहारे
शक्ति लगि उर लछिमन के तब आनि संजीवनी प्राण उबारे।।

माता सिया वरदान दिए तुम सिद्धि-निधि सब सुख के दाता
अजर-अमर-अविनाशी-अजेय हो, पर तुमको हरिनाम सोहाता।
ऐसे हो राम के खास कपीस कि राम कहें तुमको निज भ्राता
राम की भक्ति हमें भी मिले अस माँगऊं वर तुमसे वरदाता।।

Credit the Video : Amrita Chaturvedi YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। केसरीनंदन हे जगवंदन-हनुमान भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। केसरीनंदन हे जगवंदन-हनुमान भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Asithili Kalia To Darasana Painre | ଆସିଥିଲି କାଳିଆ ତୋ ଦରଶନ ପାଇଁରେ

bbkbbsr24

Bhaav Mere Tere Siva Koun Jaan Payega | भाव मेरे तेरे सिवा कौन जान पाएगा

Bimal Kumar Dash

Kailashpati Sang Leke Sati | कैलाशपति संग लेके सती

bbkbbsr24