26.1 C
Bhubaneswar
March 21, 2026
Bhajan

Mujhe Vrindavan Me Rehne Do | मुझे वृंदावन में रहने दो

Mujhe Vrindavan Me Rehne Do

Mujhe Vrindavan Me Rehne Do | मुझे वृंदावन में रहने दो: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए मुझे वृंदावन में रहने दो भजन के बारे में बात करेंगे। यह भजन राधा-वल्लभ की सेवा में समर्पित एक विरह की प्रार्थना है। जहाँ भक्त उस अवस्था से निकला है, जहाँ कुछ माँगता नहीं, केवल वृंदावन में रहने की विनती करता है।

Mujhe Vrindavan Me Rehne Do

मुझे वृंदावन में रहने दो

मुझे वृंदावन में रहने दो।
तेरी सेवा में मिट जाने दो॥
मुझे वृंदावन में रहने दो।
तेरी सेवा में मिट जाने दो॥

मुझे वृंदावन में रहने दो श्याम।
तेरे चरणों में मर जाने दो श्याम॥
सांसे से थम जाए तो कोई गम नहीं।
बस तेरे नाम में खो जाने दो श्याम॥
मुझे वृंदावन में रहने दो…

हर गली में तेरा एहसास बसे।
हर पग पग पर तेरी बांसुरी बजे॥
जहां तेरे नाम की धूल मिले।
उसी धूल में मुझे सो जाने दो॥
मुझे वृंदावन में रहने दो…

ना बैकुंठ मांगू ना स्वर्ग का द्वार।
ना संसार का कोई झूठा उपहार॥
तेरे भक्त जहां आंसू बहाए।
उसी संग मुझे जीने दो एक बार॥
मुझे वृंदावन में रहने दो…

अब हाथ कांपते नजर धुंधली हुई।
ये देह थक गई सांसे रूठी हुई॥
अगर अब भी दर्शन ना देंगे श्याम।
तो इस प्राण को यहीं छोड़ जाने दो॥
मुझे वृंदावन में रहने दो…

Credit the Video : Bhajanawali YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। मुझे वृंदावन में रहने दो भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। मुझे वृंदावन में रहने दो भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Govinda Jaya Jaya Gopala Jaya Jaya | गोविन्द जय जय गोपाल जय जय

Bimal Kumar Dash

Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan : Bhajan | हे दुःख भन्जन मारुती नंदन – भजन

bbkbbsr24

He Guru Tume Mangalamaya | ହେ ଗୁରୁ ତୁମେ ମଙ୍ଗଳମୟ

bbkbbsr24