Satyanarayan Prasad Recipe | सत्यनारायण पूजा प्रसाद | सत्यनारायण भोग प्रसाद बनाने की विधि: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने की पूर्णिमा को भगवान सत्यनारायण का व्रत (Satyanarayan Prasad Recipe) किया जाता है। भगवान सत्यनारायण का व्रत (Satyanarayan Prasad Recipe) रखने वाली महिलाओं को पूजा के लिए पंजीरी का प्रसाद बनाना पड़ता है। तो आज हम आपको भगवान सत्यनारायण की पूजा के लिए पंजीरी का भोग प्रसाद बनाने की रेसिपी (Satyanarayan Prasad Recipe) बता रहे हैं, इसको फॉलो कर के आप भी आसानी से पंजीरी भोग प्रसाद तैयार कर सकते हैं।
Satyanarayan Prasad Recipe Ingredients
भोग प्रसाद के लिए सामग्री
- आटा – 250 ग्राम
- देसी घी – 50 ग्राम
- बूरा – 50-80 ग्राम
- केला – 3-4 नग
- तुलसी पत्ते – 8-10 नग
- पंच मेवा- आवश्यकता अनुसार (काजू, बादाम, किस्मिश, कुतरा हुआ सुखा नारियल, इलाइची दाना पाउडर)
Satyanarayan Bhog Prasad Banane ki Vidhi
सत्यनारायण भोग प्रसाद बनाने की विधि
भगवान सत्यनारायण जी का भोग प्रसाद (Satyanarayan Prasad Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले आपको 50 ग्राम देसी घी को कढ़ाई में डालना है, घी के मेल्ट होने के साथ ही इसमें आपको 250 ग्राम आटे को डाल अच्छे से दोनो को कडची की हेल्प से मिक्स करते हुए मीडियम फ्लेम पर भुनना है। ध्यान रहे पंजीरी ज्यादा सुखी ना हो और ना ही ज्यादा घी में लिपटती हुई हो। जब तक पंजीरी का रंग हल्का ब्राउन ना हो जाए तब तक आपको कडची चलाते हुए पंजीरी को भुनना है। अब पंजीरी बनकर तैयार है। अब आपको इसे गैस से उतारकर किसी दूसरे बरतन में डालना है। अब इसमें आपको 50-80 ग्राम बूरा डालना है और पंजीरी, बूरे दोनो को अच्छे से मिक्स कर देना है। अब सत्यनारायण भोग प्रसाद (Satyanarayan Prasad) में आपको अपनी आवश्यकता के हिसाब से पंच मेवा डालना है। अब आपको इसमें केलो को पील ऑफ कर के गोलाई में काट के इस सत्यनारायण भोग प्रसाद (Satyanarayan Prasad Recipe) में डाल देना है। अभी अपना सत्यनारायण भोग प्रसाद (Satyanarayan Prasad Recipe) बनकर तैयार नहीं हुआ है क्योंकि जब तक भगवान सत्यनारायण श्री हरि विष्णु जी के भोग प्रसाद में तुलसी न डाली गई हो तब तक यह संपूर्ण नहीं माना जाता। अब सत्यनारायण भोग प्रसाद (Satyanarayan Prasad) की संपूर्णता के लिए आपको इसमें 8-10 नग तुलसी के पत्तों को डालना है। तो इस तरह हमारा सत्यनारायण भोग प्रसाद बनकर तैयार है।
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। सत्यनारायण भोग प्रसाद बनाने की विधि का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। सत्यनारायण भोग प्रसाद बनाने की विधि का बनाना या ना बनाना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।
