28.1 C
Bhubaneswar
September 20, 2026
Bhajan

Tere Hi Bharose Baba Shyam | मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम

Tere Hi Bharose Baba Shyam

Tere Hi Bharose Baba Shyam | मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस लेख के माध्यम से मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम के बारे में बताने वाले हैं।

Tere Hi Bharose Baba Shyam

मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम

मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम,
सागर में नैया डाल दई ॥

काहे की या नाव बनाई,
काहे की पतवार,
बाबा काहे की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम,
सागर में नैया डाल दई ॥

श्याम नाम की नाव बनाई,
भक्ति की पतवार,
ओ बाबा ज्ञान की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम,
सागर में नैया डाल दई ॥

कौन नाव में बैठन वाला,
कौन है खेवनहार,
बाबा कौन लगाहे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम,
सागर में नैया डाल दई ॥

भक्त तुम्हारे बैठन वाले,
बाबा खेवनहार,
खाटू श्याम जी लगावे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे बाबा,
सागर में नैया डाल दई ॥

बाबा श्याम ही आस है सबकी,
चरणन में बलिहारी,
मोरे बाबाजी लगाहे बेडा पार,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम,
सागर में नैया डाल दई ॥

मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम,
सागर में नैया डाल दई ॥

Credit the Video: ShivRaga AI Studio YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। मैंने तेरे ही भरोसे बाबा श्याम का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Milte Nahi Bhagwan Guru Ke Bina | मिलते नहीं भगवान गुरु के बिना

bbkbbsr24

Dayamaya Guru Karunamaya | दयामया गुरु करुणामय करुणामय गुरु प्रेमामया

bbkbbsr24

Ram Ko Dekh Kar Janak Nandani | राम को देख कर के जनक नंदिनी

bbkbbsr24

Leave a Comment