28.9 C
Bhubaneswar
June 21, 2026
Bhajan

Vrindavan Ramya Sthana | वृंदावन रम्य स्थान दिव्य चिंतामणि धाम

Vrindavan Ramya Sthana

Vrindavan Ramya Sthana | वृंदावन रम्य स्थान दिव्य चिंतामणि धाम: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए वृंदावन रम्य स्थान दिव्य चिंतामणि धाम भजन के बारे में बात करेंगे। वृन्दावन एक दिव्य और अत्यंत सुंदर स्थान है। यह आध्यात्मिक आकाश है, जहाँ सब कुछ चिंतामणि से बना हुआ है, जो सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाला है। वहाँ के सभी मंदिर बहुमूल्य रत्नों से सुसज्जित हैं।

उस दूरस्थ दिव्य स्थान में यमुना नदी बहती है, जो कमल के फूलों से भरी हुई है। उन असंख्य कमलों के मध्य में एक स्वर्णिम नौका है, जो एक बड़े कमल के फूल के समान प्रतीत होती है। उस कमल के आठ पंखुड़ी हैं, जो वास्तव में आठ प्रमुख गोपियाँ हैं, जो सदा श्री राधा और श्री कृष्ण को चारों ओर से घेरे रहती हैं। उन पंखुड़ियों के बीच में एक स्वर्णिम सिंहासन है, जिस पर दो दिव्य प्रेमी श्री राधा और श्री कृष्ण विराजमान हैं। किन्तु उन सबमें अधिष्ठात्री देवी श्रीमती राधारानी ही हैं। राधारानी की सुंदरता और उनके दिव्य शरीर की आभा की कोई तुलना नहीं है। उनके सौंदर्य के सामने चंद्रमा की तथाकथित सुंदरता भी मानो धरती पर गिर गई हो। उस सभा में, जहाँ राधा-कृष्ण और उनके मुख्य सखा-सखियाँ उपस्थित हैं, हँसी-मज़ाक और आनंद की बाढ़ सी आई रहती है, जब वे एक-दूसरे से प्रेमपूर्वक वार्तालाप करते हैं।

नरोत्तम दास कहते हैं कि राधा-कृष्ण की नित्य लीलाएँ प्रतिदिन दिव्य आनंद से परिपूर्ण होती हैं। हमें समय-समय पर उन लीलाओं का स्मरण करना चाहिए, ताकि हम इस भौतिक संसार में रहते हुए भी सच्चे आनंद का अनुभव कर सकें।

Vrindavan Ramya Sthana

वृंदावन रम्य स्थान दिव्य चिंतामणि धाम

वृंदावन रम्य-स्थान,
दिव्य-चिन्तामणि-धाम,
रतन-मंदिर मनोहर

आवृत कालिंदी-नीरे,
राज-हंस केलि कोरॆ
ताहे शोभे कनक-कमल

तार मध्ये हेम-पीठ,
अष्ट-दले वेष्टित,
अष्ट-दले प्रधाना नायिका

तार मध्ये रत्नासने,
बोसि आछॆन् दुइ-जने,
श्याम-संगे सुंदरी राधिका

ओ रूप-लावण्य-राशि,
अमिया पोडिछे खसि,
हास्य-परिहास-संभाषणे

नरोत्तम-दास कोय्,
नित्य-लीला सुख-मोय्,
सदाइ स्फुरुक मोर मने

Credit the Video : Times Music Spiritual YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। वृंदावन रम्य स्थान दिव्य चिंतामणि धाम भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। वृंदावन रम्य स्थान दिव्य चिंतामणि धाम भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Mere Man Mein Bhi Ram Mere Tan Mein Bhi Ram | मेरे मन में भी राम मेरे तन में भी राम

Bimal Kumar Dash

Niladri Natham | नीलाद्रिनाथं नमामि नित्यं

Bimal Kumar Dash

Ram Siya Ram Siya Ram Jai Jai Ram | राम सिया राम सिया राम जय जय राम

bbkbbsr24