28.6 C
Bhubaneswar
October 4, 2026
Bhajan

Bholi Maiya Sheravaliye Matarani | भोली मैय्या शेरावालिए मातारानी

Bholi Maiya Sheravaliye Matarani

Bholi Maiya Sheravaliye Matarani | भोली मैय्या शेरावालिए मातारानी: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए भोली मैय्या शेरावालिए मातारानी भजन के बारे में बात करेंगे।

Bholi Maiya Sheravaliye Matarani

भोली मैय्या शेरावालिए मातारानी 

आदिशक्ति भवतारिणी, कृपामयी जगदम्ब।
निज भक्तन के काज में, करती नहीं बिलम्ब।।

तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
हो तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
अरे शंभुप्रिया हे मात शिवानी, तुमको ध्याते मुनि विज्ञानी,
महिमा तुम्हरी वेद बखानी।
हाँ शंभुप्रिया हे मात शिवानी, तुमको ध्याते मुनि विज्ञानी,
महिमा तुम्हरी वेद बखानी।
करें देवता भी
हाँ करें देवता भी तेरी जय-जयकार ओ भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे तुम ही वैष्णवी तारा रानी, तुम ही उमा रमा ब्रह्मानी,
तुम ही हो मां आदि भवानी।
हाँ तुम ही वैष्णवी तारा रानी, तुम ही उमा रमा ब्रह्मानी,
तुम ही हो मां आदि भवानी।
हो गुण गाता है
हाँ गुण गाता है तेरा ही संसार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे तेरी शरण में जो भी आया, खाली ना उसको लौटाया,
झोली भरके उसे पठाया।
हाँ तेरी शरण में जो भी आया, खाली ना उसको लौटाया,
झोली भरके उसे पठाया।
हो तेरा मिटता ना
हाँ तेरा मिटता कभी ना भंडार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे शुंभ निशुंभ को तूने मारा, महिषासुर को है संहारा,
सत्य धर्म को दिया सहारा।
हाँ शुंभ निशुंभ को तूने मारा, महिषासुर को है संहारा,
सत्य धर्म को दिया सहारा।
दौड़ी आती सुन
हाँ दौड़ी आती सुन करुण पुकार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे मैं भी तेरे दर पे आई, लाल चुनरिया संग में लाई,
करो कृपा मुझ पर महामाई।
हाँ मैं भी तेरे दर पे आई, लाल चुनरिया संग में लाई,
करो कृपा मुझ पर महामाई।
हो तेरी भक्ति से
हाँ तेरी भक्ति से बेड़ा लगे पार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

Credit the Video : Amrita Chaturvedi YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। भोली मैय्या शेरावालिए मातारानी भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। भोली मैय्या शेरावालिए मातारानी भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Bajrangi Kesri Nandan | बजरंगी केसरी नंदन सारा जग करे अभिनंदन

Bimal Kumar Dash

Jeevan Hai Tere Hawale | जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले

Bimal Kumar Dash

Har Har Mahadev Shambhu Kashi Vishvanath Gange | हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे

Bimal Kumar Dash