28.3 C
Bhubaneswar
June 4, 2026
BlogMantra

Ganesha Visarjan Mantra | श्री गणेश विसर्जन के मंत्र

Ganesh Puja Ganesh Visarjan Mantra

Ganesha Visarjan Mantra | श्री गणेश विसर्जन के मंत्र: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) मंत्र के बारे में बात करेंगे। आइए जानते हैं कैसे करें गणपति बप्पा का विसर्जन। देखा जाए तो सफलता प्राप्ति के लिए देशभर में गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से कई लोग तीन दिन, पांच दिन, सांत दिन या फिर पूरे दस दिन के बाद गणपति बप्पा का विसर्जन करते हैं। लेकिन देशभर में कई लोग गणपति बप्पा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन ही करते हैं। इसिलिये किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के पहले शुभता और सफलता के देवता गणेश जी की पूजा की जाती है।

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव यानि गणपति चतुर्थी या विनायक चतुर्थी के रूप में देशभर में मनाया जाता है। इसके बाद अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के दिन पूरे परिवार के साथ घरों और पंडालों में विराजित (गणपति बप्पा), गणेश जी को लाल चन्दन, लाल फूल, दूर्वा, मोदक, पान, सुपारी, धूप-दीप आदि अर्पित करके, गणपति की आरती किया जाता है। इसके बाद विदाई के समय गणेश जी के हाथ में लड्डू की पोटली अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर गणपति बप्पा जाते हैं। मानते हैं कि गणेश जी की पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।

ऐसा माना जाता है कि गणपति चतुर्थी में बुद्धि की प्राप्ति के लिए, हमें अहंकार का त्याग करके, अपनी गलतियों के लिए गणेश जी से क्षमा मांगे। इसके बाद संभव हो तो धूमधाम के साथ खुशी-खुशी गणपति जी को विसर्जित करें। इस त्योहार के माध्यम से हमें सिखाया जाता है कि जीवन में आने वाली बाधाओं को धैर्य से पार किया जा सकता है। आइए जानते हैं विघ्नहर्ता गणपति विसर्जन के मंत्र:

Ganesha Visarjan Mantra

श्री गणेश विसर्जन के मंत्र

ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥

गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर।
मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥

ऊँ मोदाय नम:
ऊँ प्रमोदाय नम:
ऊँ सुमुखाय नम:
ऊँ दुर्मुखाय नम:
ऊँ अविध्यनाय नम:
ऊँ विघ्नकरत्ते नम:

Credit the Video : AK Family YouTube Channel

Ganesh Visharjan, Leiceter, London, UK

Credit the Video : AK Family YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। श्री गणेश विसर्जन के मंत्र  का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। श्री गणेश विसर्जन के मंत्र  का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Shiv Chaupai | शक्तिशाली शिव चौपाई | भगवान शिव की चमत्कारी चौपाई

Bimal Kumar Dash

Radha Radha Naam Jape Jo Mit Jaye Jeevan Ki Badha | राधा राधा नाम जपे जो मिट जाए जीवन की बाधा

Bimal Kumar Dash

Radhe Govind Krishna Murari | श्री राधे गोविंद मुकुंद मुरारी

Bimal Kumar Dash