27.1 C
Bhubaneswar
August 16, 2026
BhajanSlider

He Ram Raghunandan Ramapati | हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये

He Ram Raghunandan Ramapati

 He Ram Raghunandan Ramapati | हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए राहे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये भजन के बारे में बात करेंगे। हे जन्म-मरण के संताप का नाश करने वाले इस सेवक की रक्षा कीजिए।

He Ram Raghunandan Ramapati

हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये
हर पाप से संताप से उद्धार मेरा कीजिये

1. तुम राम हो आराम हो विश्राम हो अभिराम हो
तुम हो सुखों के धाम मेरे पुण्य का परिणाम हो

तो हे नरोत्तम तिलक रघुकुल पुण्य का फल दीजिये
हर पाप से संताप से उद्धार मेरा कीजिये
हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये

2. तुम जन्म भी तुम मरण हो तुम कार्य भी तुम करण हो
सब सत्य सुख आनंद उसके जो तुम्हारी शरण हो

तो हाथ करुणाकर प्रभु सर पे मेरे धर दीजिये
हर पाप से संताप से उद्धार मेरा कीजिये
हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये

3. तुम कर्म और फल कर्म हो तुम ध्यान भी हो धर्म भी
तुम शास्त्र हो तुम शस्त्र हो तुम आत्मा तुम चर्म भी

तो हे अकिंचन आत्मसारथि आपदा हर लीजिये
हर पाप से संताप से उद्धार मेरा कीजिये
हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये
हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये

Credit the Video : MANMATH BHAKTI YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। हे राम रघुनंदन रमापति प्रार्थना सुन लीजिये भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Tujh Sang Preet Lagayi Radha | तुझ संग प्रीत लगाई राधा

Bimal Kumar Dash

Ram Ko Dekh Kar Janak Nandani | राम को देख कर के जनक नंदिनी

bbkbbsr24

Shambhoo Shambhoo Bole Man Ye Bavara | शंभू शंभू बोले मन ये बावरा

Bimal Kumar Dash