28.1 C
Bhubaneswar
March 31, 2026
Bhajan

Man Bhool Mat Jaiyo Radha Rani Ke Charan | मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण

Man Bhool Mat Jaiyo Radha Rani Ke Charan

Man Bhool Mat Jaiyo Radha Rani Ke Charan | मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण भजन के बारे में बात करेंगे। ब्रज के रसिक भक्त कहते हैं कि हमारी राधा रानी करुणा से भरी हुई हैं। कोई भी अगर एक बार सच्चे मन से उनको कोई पुकार दे- राधा, राधा, श्री राधा, श्री राधा, तो वे सब कुछ छोड़कर तुरंत उसकी सहायता के लिए दौड़ पड़ती हैं।

Man Bhool Mat Jaiyo Radha Rani Ke Charan

मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण

मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण,
राधा रानी के चरण, महारानी के चरण,
मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण…

मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण,
बाँके ठाकुर की बाँकी, ठकुरानी के चरण
मन भूल मत जइयो, श्यामा प्यारी के चरण
मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण…

वृषभानु की किशोरी, सुनी गैया हूँ ते भोरी,
प्रीति जान के हूँ थोरी, तोहे राखेगी शरण
मन भूल मत जइयो, श्यामा प्यारी के चरण
मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण…

जाकुँ श्याम उर हेर, राधे-राधे-राधे टेर,
करे बांसुरी में बेर-बेर, नाम में रमण…

मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण
मन भूल मत जइयो, श्यामा प्यारी के चरण
बाँके ठाकुर की बाँकी, ठकुरानी के चरण
मन भूल मत जइयो, मेरी श्यामा के चरण…

एरे मन मतवारे, छोड़ दुनिया के द्वारे,
राधा नाम के सहारे, सौंप जीवन मरण
मन भूल मत जइयो, मेरी श्यामा के चरण
बाँके ठाकुर की बाँकी, ठकुरानी के चरण

मन भूल मत जइयो, मेरी श्यामा के चरण
बाँके ठाकुर की बाँकी, ठकुरानी के चरण
मन भूल मत जइयो, मेरी श्यामा के चरण
मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण…
राधा रानी के चरण,
महारानी के चरण,
श्यामा प्यारी के चरण

Credit the Video : Devi Chitralekhaji YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले | Itna Toh Karna Swami Jab Prann Tan Se Nikle

Bimal Kumar Dash

Shiv Mahadeva Bade Mahana Shankar Shankar Ratiyo Re | शिव महादेवा बड़े महाना

Bimal Kumar Dash

Haath Chhoda Jo Tune | हाथ छोड़ा जो तूने: हे कृष्णा, तू ही बता फिर कौन बचाएगा मुझे

Bimal Kumar Dash

Leave a Comment