31.1 C
Bhubaneswar
June 2, 2025
Mantra

Mangal Mangal ho Jagat Mein Sab Mangalmay Ho | Mangal Bhavna | मंगल भावना

Credit the Video: Muni Shri 108 Praman Sagar Ji (मुनि श्री १०८ प्रमाणसागर जी) YouTube Channel

मंगल भावना | Mangal Bhavna: मुनि श्री प्रमाण सागर जी द्वारा रचित यह मंगल भावना पाठ जगत शांति एवं सर्व प्राणियों के लिए परम् हितकारी भावनाओं से परिपूर्ण है।

Mangal Mangal ho Jagat Mein

Mangal Bhavna

मंगल भावना

मंगल-मंगल होय जगत में, सब मंगलमय होय ।
इस धरती के हर प्राणी का, मन मंगलमय होय ॥

कहीं क्लेश का लेष रहे ना, दुःख कहीं भी होय ।
मन में चिन्ता भय न सतावे, रोग-शोक नहीं होय॥

नहीं बैर अभिमान हो मन में, क्षोभ कभी नहीं होय ।
मैत्री प्रेम का भाव रहे नित, मन मंगलमय होय ॥

॥ मंगल-मंगल होय जगत में, सब मंगलमय होय ॥

मन का सब संताप मिटे अरु, अंतर उज्ज्वल होय ।
राग-द्वेष औ मोह मिट जाए, आतम निर्मल होय ॥

प्रभु का मंगलगान करें सब, पापों का क्षय होय ।
इस जग के हर प्राणी का हर दिन, मंगलमय होय ॥

॥ मंगल-मंगल होय जगत में, सब मंगलमय होय ॥

गुरु हो मंगल, प्रभु हो मंगल, धर्म सुमंगल होय ।
मात-पिता का जीवन मंगल, परिजन मंगल होय ॥

जग का जंगल, गण का मंगल, मन का मंगल होय ।
राजा-प्रजा सभी का मंगल, धरा धर्ममय होय ॥

॥ मंगल-मंगल होय जगत में, सब मंगलमय होय ॥

मंगलमय हो प्रात हमारा, रात सुमंगल होय ॥
जीवन के हर पल क्षण की बात सुमंगल होय ॥

घर-घर में मंगल छा जावे, जन-जन मंगल होय ।
इस धरती का कण-कण पावन औ मंगलमय होय ॥

॥ मंगल-मंगल होय जगत में, सब मंगलमय होय ॥

यह भी देखें: Om Krishnaya Vasudevaya Haraye

॥ दोहा ॥

सब जग में मंगल बढ़े, टले अमंगल भाव ।
है ‘प्रमाण’ की भावना, सब में हो सद्भाव ॥

॥ मुनि श्री प्रमाणसागर कृत ॥

इसे भी पढ़े : समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए ॐ कृष्णाय वासुदेवाय मंत्र

Disclaimer : Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com/) किसी की आस्था को ठेस पहुंचना नहीं चाहता। ऊपर पोस्ट में दिए गए उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता और जानकारियों के अनुसार, और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि (https://bhaktibharatki.com/) किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं करता। मंत्र के उच्चारण, किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ, ज्योतिष अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। मंत्र का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है।

हमारे बारें में : आपको Bhakti Bharat Ki पर हार्दिक अभिनन्दन। दोस्तों नमस्कार, यहाँ पर आपको हर दिन भक्ति का वीडियो और लेख मिलेगी, जो आपके जीवन में अदुतीय बदलाव लाएगी। आप इस चैनल के माध्यम से ईश्वर के उपासना करना (जैसे कि पूजा, प्रार्थना, भजन), भगवान के प्रति भक्ति करना (जैसे कि ध्यान), गुरु के चरणों में शरण लेना (जैसे कि शरणागति), अच्छे काम करना, दूसरों की मदद करना, और अपने स्वभाव को सुधारकर, आत्मा को ऊंचाईयों तक पहुंचाना ए सब सिख सकते हैं। भक्ति भारत की एक आध्यात्मिक वेबसाइट, जिसको देखकर आप अपने मन को शुद्ध करके, अध्यात्मिक उन्नति के साथ, जीवन में शांति, समृद्धि, और संतुष्टि की भावना को प्राप्त कर सकते। आप इन सभी लेख से ईश्वर की दिव्य अनुभूति पा सकते हैं। तो बने रहिये हमारे साथ:

बैकलिंक : यदि आप ब्लॉगर हैं, अपनी वेबसाइट के लिए डू-फॉलों लिंक की तलाश में हैं, तो एक बार संपर्क जरूर करें। हमारा वाट्सएप नंबर हैं 9438098189.

विनम्र निवेदन : यदि कोई त्रुटि हो तो आप हमें यहाँ क्लिक करके E-mail (ई मेल) के माध्यम से भी सम्पर्क कर सकते हैं। धन्यवाद।

सोशल मीडिया : यदि आप भक्ति विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं, तो आपको Bhakti Bharat Ki संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। इस ज्ञानवर्धक वेबसाइट को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। उनके लिंक हैं:

Facebook
Instagram
YouTube

कुछ और महत्वपूर्ण लेख:

Hari Sharanam
नित्य स्तुति और प्रार्थना
Om Damodaraya Vidmahe
Rog Nashak Bishnu Mantra
Dayamaya Guru Karunamaya

Related posts

Amitayus Dharani Namo Ratna Trayaya | Amitayus Pure Land Rebirth Mantra

bbkbbsr24

Eka Shloki Sundar Kand | एक श्लोकी सुंदरकांड | Ek Shloki Sunderkand

bbkbbsr24

Hare Krishna Hare Krishna Mahamantra | हरे कृष्णा हरे रामा महामंत्र नाम संकीर्तन

bbkbbsr24