समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए ॐ कृष्णाय वासुदेवाय मंत्र | Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane | ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने  : दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से श्री कृष्ण के एक सरल मंत्र के बारे में बताएँगे। सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण, यशोदानन्दन, गोपाल, माधव, मुकुंद, दामोदर वासुदेव को मैं नमन करता हूँ। दोस्तों इस मंत्र को जपने से पूर्व एक बार ॐ श्री कृश्णाय शरणं मम। मंत्र का उच्चारण अवश्य करें। नियमित रूप से स्नान पश्चात्य सुबह और शाम संध्या वंदन के समय उक्त मंत्र का 108 बार जाप करें। जो कृष्ण की शरण में है उसे किसी भी प्रकार से रोग और शोक सता नहीं सकते। व्यक्ति को जीवन में समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए इस मंत्र का निरंतर जाप, चलते-फिरते, उठते-बैठते और कहीं भी किसी भी क्षण जाप करना चाहिए। किसी भी प्रकार आकस्मिक संकट का सामना करना पड़ता है तो तुरंत ही पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ उक्त मंत्र का जाप करना चाहिए। इस तरह से कृष्ण का निरंतर ध्यान करने से व्यक्ति कृष्ण धारा से जुड़कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग पुष्ट कर लेता है।

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane ॥
Pranata: Kleshanashaya Govindaya Namo Nama: ॥

यह भी जरूर पढ़िए : Kunjitha Padam Saranam | कुंजिता पादम् शरणम्

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने

समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए ॐ कृष्णाय वासुदेवाय मंत्र

समस्त भय को नष्ट करने का मंत्र

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने॥
प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:॥

इसे भी पढ़े : भजगोविन्दं भजगोविन्दं गोविन्दं भज मूढमते

अर्थ:
वासुदेवनन्दन परमात्मा स्वरूपी भगवान श्रीकृष्ण, वासुदेव, हरि परमात्मा, गोविंदा को नमस्कार। हम अपने सभी दुखों और क्लेश का विनाश के लिए वासुदेव के पुत्र, परम आत्मा, भगवान कृष्ण, हरि एवं गोविन्द आपको बार-बार नमस्कार करते हैं।

कृष्णाय: कृष्ण को,
वासुदेवाय: वासुदेव के पुत्र,
हरये: परम भगवान, हरि,
परम-आत्मने: सर्वोच्च भगवान, आत्मा,
प्रणत: समर्पण करने वालों का,
क्लेसा: संकट का,
नासय: विध्वंसक को,
गोविंदाय: गोविंदा को,
नमो नमः: दो बार दोहराया गया नमः शब्द उसके प्रति हमारे पूर्ण समर्पण और बारंबार प्रणाम।

यह भी देखें: Om Krishnaya Vasudevaya Haraye

इस मंत्र जाप का लाभ:

  • इस मंत्र के जाप से हमारे शरीर, मन और आत्मा में नेगेटिव ऊर्जा का नाश होता है और पूर्णता और शुद्धता आती है।
  • इस मंत्र का जाप जप करने से हमें आनंद की अनुभूति होती है और भक्ति की भावना विकसित होती है।
  • इस मंत्र का जाप जप करने से सभी प्रकार के संकटों और विघ्नों से रक्षा होती है।
  • रात्रि में सोने से पहले इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के बुरे सपने नहीं आते हैं।
  • इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के मन में आते सभी प्रकार के भय खत्म हो जायेगा।
  • प्रतिदिन इस मं का जाप करने से हमारी सभी परेशानियों, कठिनाइयों को दूर करके और पापों से क्षमा करके मुक्ति प्रदान करती हैं।

इसे भी पढ़े : ओम का अर्थ, उत्पत्ति, महत्व, उच्चारण, जप करने का तरीका और चमत्कार

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Sur Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Sur Bhakti YouTube Channel

Disclaimer : Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com/) किसी की आस्था को ठेस पहुंचना नहीं चाहता। ऊपर पोस्ट में दिए गए उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता और जानकारियों के अनुसार, और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि (https://bhaktibharatki.com/) किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं करता। मंत्र के उच्चारण, किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ, ज्योतिष अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। मंत्र का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है।

हमारे बारें में : आपको Bhakti Bharat Ki पर हार्दिक अभिनन्दन। दोस्तों नमस्कार, यहाँ पर आपको हर दिन भक्ति का वीडियो और लेख मिलेगी, जो आपके जीवन में अदुतीय बदलाव लाएगी। आप इस चैनल के माध्यम से ईश्वर के उपासना करना (जैसे कि पूजा, प्रार्थना, भजन), भगवान के प्रति भक्ति करना (जैसे कि ध्यान), गुरु के चरणों में शरण लेना (जैसे कि शरणागति), अच्छे काम करना, दूसरों की मदद करना, और अपने स्वभाव को सुधारकर, आत्मा को ऊंचाईयों तक पहुंचाना ए सब सिख सकते हैं। भक्ति भारत की एक आध्यात्मिक वेबसाइट, जिसको देखकर आप अपने मन को शुद्ध करके, अध्यात्मिक उन्नति के साथ, जीवन में शांति, समृद्धि, और संतुष्टि की भावना को प्राप्त कर सकते। आप इन सभी लेख से ईश्वर की दिव्य अनुभूति पा सकते हैं। तो बने रहिये हमारे साथ:

बैकलिंक : यदि आप ब्लॉगर हैं, अपनी वेबसाइट के लिए डू-फॉलों लिंक की तलाश में हैं, तो एक बार संपर्क जरूर करें। हमारा वाट्सएप नंबर हैं 9438098189.

विनम्र निवेदन : यदि कोई त्रुटि हो तो आप हमें यहाँ क्लिक करके E-mail (ई मेल) के माध्यम से भी सम्पर्क कर सकते हैं। धन्यवाद।

सोशल मीडिया : यदि आप भक्ति विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं, तो आपको Bhakti Bharat Ki संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। इस ज्ञानवर्धक वेबसाइट को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। उनके लिंक हैं:

Facebook
Instagram
YouTube

कुछ और महत्वपूर्ण लेख:

Green Tara Mantra
Black Tara Mantra
White Tara Mantra
Yellow Tara Mantra
Blue Tara Mantra

Spread the love

Leave a Comment

error: Content BhaktiBharatKi Copy is protected !!