35 C
Bhubaneswar
February 28, 2026
Mantra

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane | कृष्णाय वासुदेवाय मंत्र

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane | कृष्णाय वासुदेवाय मंत्र: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने मंत्र के बारे में बताएँगे। सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण, यशोदानन्दन, गोपाल, माधव, मुकुंद, दामोदर वासुदेव को मैं नमन करता हूँ। दोस्तों भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र को जपने से पूर्व एक बार ॐ श्री कृश्णाय शरणं मम का उच्चारण अवश्य करें। आप को नियमित रूप से स्नान के पश्चात्य सुबह और शाम संध्या वंदन के समय उक्त मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। अगर आप कृष्ण की शरण में एकबार आजाते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का रोग और शोक सता नहीं सकते। व्यक्ति को जीवन में समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए चलते-फिरते, उठते-बैठते, कहीं भी किसी भी क्षण इस मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए। आपको किसी भी प्रकार का आकस्मिक संकट का सामना करना पड़ता है तो तुरंत ही पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ उक्त मंत्र का जाप करना चाहिए। इस तरह से कृष्ण का निरंतर जाप, ध्यान करने से व्यक्ति कृष्ण धारा से जुड़कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग पुष्ट कर लेता है।

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane ॥
Pranata: Kleshanashaya Govindaya Namo Nama: ॥

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने

समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए कृष्णाय वासुदेवाय मंत्र

समस्त भय को नष्ट करने का मंत्र

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने॥
प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:॥

अर्थ:
वासुदेवनन्दन परमात्मा स्वरूपी भगवान श्रीकृष्ण, वासुदेव, हरि परमात्मा, गोविंदा को नमस्कार। हम अपने सभी दुखों और क्लेश का विनाश के लिए वासुदेव के पुत्र, परम आत्मा, भगवान कृष्ण, हरि एवं गोविन्द आपको बार-बार नमस्कार करते हैं।

कृष्णाय: कृष्ण को,
वासुदेवाय: वासुदेव के पुत्र,
हरये: परम भगवान, हरि,
परम-आत्मने: सर्वोच्च भगवान, आत्मा,
प्रणत: समर्पण करने वालों का,
क्लेसा: संकट का,
नासय: विध्वंसक को,
गोविंदाय: गोविंदा को,
नमो नमः: दो बार दोहराया गया नमः शब्द उसके प्रति हमारे पूर्ण समर्पण और बारंबार प्रणाम।

इस मंत्र जाप का लाभ:

  • इस मंत्र के जाप से हमारे शरीर, मन और आत्मा में नेगेटिव ऊर्जा का नाश होता है और पूर्णता और शुद्धता आती है।
  • इस मंत्र का जाप जप करने से हमें आनंद की अनुभूति होती है और भक्ति की भावना विकसित होती है।
  • इस मंत्र का जाप जप करने से सभी प्रकार के संकटों और विघ्नों से रक्षा होती है।
  • रात्रि में सोने से पहले इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के बुरे सपने नहीं आते हैं।
  • इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के मन में आते सभी प्रकार के भय खत्म हो जायेगा।
  • प्रतिदिन इस मं का जाप करने से हमारी सभी परेशानियों, कठिनाइयों को दूर करके और पापों से क्षमा करके मुक्ति प्रदान करती हैं।

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti Bharat Ki YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti Bharat Ki YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Bhakti Bharat Ki YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane मंत्र का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। Om Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane मंत्र  का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Ugram Veeram Maha Vishnum | Shri Narasimha Mantra | श्री नृसिंह मंत्र

bbkbbsr24

तेरा मंगल होय रे सबका मंगल | Tera Mangal Hoy Sabka Mangal | तेरा मंगल तेरा मंगल सबका मंगल होय रे

bbkbbsr24

Kunjitha Padam Saranam | कुंजिता पादम् शरणम्

bbkbbsr24