May 20, 2026
Prasad

Pudina Puri Recipe | गर्मियों में नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां | गर्मी के मौसम में मिलेगा ठंडक का अहसास ट्राई करें टेस्टी पुदीना की पूरियां

Pudina Puri Recipe

गर्मियों में नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां | Pudina Puri Recipe | गर्मी के मौसम में मिलेगा ठंडक का अहसास ट्राई करें टेस्टी पुदीना की पूरियां : गर्मियों के मौसम में सबसे मुश्किल काम सुबह का नाश्ता तैयार करना होता है। नाश्ता बनाने के लिए घरेलू महिलाओं के काफी मेहनत करनी पड़ती है। गर्मियों में रोजाना बदल बदल कर नाश्ता बनाना हो तो दिमाग काम ही नहीं कर पाता है। इसका सीधा कारण है कि, गर्मियों में गिनी चुनी सब्जियों का बाजार में उपलब्ध होना। ऐसे में हम आपकी मदद के लिए एक बेहद ही खास रेसिपी लेकर आएं है। जिसका नाम है, पुदीने की पूरियां की रेसिपी (गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीने की पूरियां)। जैसा कि हम सभी को विधित है कि, पुदीना में नेचरल हर्ब्स होते है। पुदीना गर्मियों के दिनों में पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी दुरूस्त करता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में स्वाद और सेहत से भरपूर पुदीना पूरी (Pudina Puri Recipe) आपकी जीभ का स्वाद बदलने में आपकी भरपुर मदद कर सकती है। आइए चिलचिलाती तेज धूप वाली गर्मी में जानें कैसे आप गर्मी को दूर करने के लिए इन दिनों पुदीना पूरी का मजा ले सकते हैं। पुदीने की पूरिया खाने में बहुत ही बढ़िया लगती है। इसको बनाना भी बहुत आसान होती है। चलिए देर ना करते हुए शुरू करते हैं।

गर्मियों में नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां

Pudina Puri Recipe

आवश्यक सामग्री : 

  • 1 कटोरी पुदीना
  • 1 इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 कटोरी पानी
  • 1 कटोरी आटा
  • 1/2 कटोरी मैदा
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि :

  • दोस्तों सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • जिसके बाद मिक्सर जार में पुदीना, अदरक, हरी मिर्च और 1/4 कटोरी पानी डालकर इसका अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें।
  • जिसके बाद आप एक थाली में आटा, मैदा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
  • जिसके बाद पुदीने का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से आटा लगा लें।
  • फिर यदि जरूरत हो तो आप थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
  • अब आप मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
  • तेल के गर्म होते ही लोई तोड़कर, पूरियां बेलकर तल लें।
  • तैयार है पुदीने की पूरियां।
  • यदि आप चाहे तो इसे अचार या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। गर्मियों में नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। गर्मियों में नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

How To Make Buttermilk: छाछ बनाना चाहते तो चुटकियों में करें तैयार

Bimal Kumar Dash

Banana Leaf: केले के पत्ते पर खाना खाने से सेहत के लिए लाभ होता है

Bimal Kumar Dash

Satyanarayan Prasad Recipe | सत्यनारायण पूजा प्रसाद | सत्यनारायण भोग प्रसाद बनाने की विधि

bbkbbsr24