28.1 C
Bhubaneswar
March 24, 2026
Bhajan

Punya Bhumi Ye Chitrakut Ki Jaha Base Shri Ram | पुण्य भूमि ये चित्रकूट की

Punya Bhumi Ye Chitrakut Ki

Punya Bhumi Ye Chitrakut Ki Jaha Base Shri Ram | पुण्य भूमि ये चित्रकूट की: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से पुण्य भूमि ये चित्रकूट की के बारे में बताएँगे। इस भक्ति भजन में उस पावन भूमि की महिमा का गुणगान किया गया है, जहाँ प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने अपने वनवास का समय बिताया था। चित्रकूट की पुण्य महिमा और श्रीराम जी की दिव्यता को हृदय से अनुभव किया जा सकता है।

पुण्य भूमि ये चित्रकूट की

Punya Bhumi Ye Chitrakut Ki 

पुण्य भूमि ये चित्रकूट की,
जहाँ बसे श्रीराम।
बरस बिता के ग्यारह,
इसको बना गए धाम।
तुलसी करते रामचरित में,
राम नाम का गान।
कामदगिरि में आके बसे भगवान,
बरस बिता के ग्यारह,
इसको बना गए धाम॥

दो वचनों के कारण ही,
वनवास हुआ।
ज्ञानी ऋषियों के खातिर,
बन गयी दुआ।
राम सँहारे दुष्ट जनों को,
संत भजै हरि नाम।
बरस बिता के ग्यारह,
इसको बना गए धाम॥

जंगल की दिनचर्या,
सीखें राम लखन ।
असुरहीन कर सकें,
जल्द ही ये कानन।
जहाँ गूंज हो सत्कर्मों की,
निश्चर मिटे तमाम।
बरस बिता के ग्यारह,
इसको बना गए धाम॥

सूपनखा के कारण,
मारे खरदूषण।
सीता हरण के बाद,
गिरे जो आभूषण।
खोजत पहुंचे ऋष्यमूक तक,
जहां मिले हनुमान।
बरस बिता के ग्यारह,
इसको बना गए धाम॥

बाली वध सुग्रीव को,
राजा बना दियो।
अंगद को युवराज,
उसी पल बता दियो।
जामवन्त संग खोज में निकले,
सेना के बलवान।
बरस बिता के ग्यारह,
इसको बना गए धाम॥

शिव पूजा करि रामचंद्र,
पुल बनवाए।
रावण मारि प्रभु जी,
सीता ले आए।
हुई दीवाली नगर अयोध्या,
सन्त करें गुणगान।
बरस बिता के ग्यारह,
इसको बना गए धाम॥

Credit the Video : Chitrakoot Music Production YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। पुण्य भूमि ये चित्रकूट की का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। पुण्य भूमि ये चित्रकूट की का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Bhanwar Me Naav Hai Mohan | भंवर में नाव है मोहन कहां हो तुम चले आवो

Bimal Kumar Dash

Subah Subah Le Shiv Ka Naam | सुबह सुबह ले शिव का नाम

Bimal Kumar Dash

Mere Rom Rom Mein Shyam Magan Main Nachungi | मेरे रोम रोम में श्याम मगन मैं नाचूँगी

Bimal Kumar Dash