27.1 C
Bhubaneswar
May 12, 2026
SliderVraja Bhab Ras

Saras Kishori Bayas Ki Thori Rati Ras Bhori | सरस किशोरी वयस की थोरी

Saras Kishori Bayas Ki Thori Rati Ras Bhori | सरस किशोरी वयस की थोरी: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से सरस किशोरी वयस की थोरी के बारे में बताएँगे। जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा रचित 22 पदों का प्रेम रस मदिरा प्रकीर्ण-माधुरी अत्यंत भावनात्मक, पवित्र और मधुर हैं। यह श्री राधा कृष्ण के सौंदर्य, कृपा एवं दया का उदहारण प्रकट करता है। प्रेम और विनम्रता से भरे यह पद मन को स्वतः ओर विनम्र बनाता है। हे प्रेमरस से युक्त किशोरी जी, हे किशोर अवस्था वाली राधिके, हे प्रेमरस में सराबोर वृषभानुदुलारी, मेरे ऊपर भी कृपा की दृष्टि करो। तो आइये सुमिरन करते हैं सरस किशोरी वयस की थोरी:

Saras Kishori Bayas Ki Thori Rati Ras Bhori

Saras Kishori Vayas Ki Thori

सरस किशोरी वयस की थोरी

सरस किशोरी वयस की थोरी,
रति रस भोरी, कीजै कृपा की कोर।
श्री राधे, कीजै कृपा की कोर।
सरस किशोरी, वयस की थोरी,
रति रस भोरी, कीजै कृपा की कोर।
श्री राधे, कीजै कृपा की कोर

साधन हीन, दीन मैं राधे,
तुम करुणामयी प्रेम अगाधे,
काके द्वारे, जाय पुकारे,
कौन निहारे, दीन दुःखी की ओर,
सरस किशोरी, वयस की थोरी,
रति रस भोरी, कीजै कृपा की कोर।
श्री राधे, कीजै कृपा की कोर

करत अघन नहीं नेक उघाऊँ,
भजन करन में ना मन को लगाऊँ,
करी बरजोरी, लखि निज ओरी,
तुम बिनु मोरी, कौन सुधारे दोर।
सरस किशोरी, वयस की थोरी,
रति रस भोरी, कीजै कृपा की कोर

भलो बुरो सो हूँ तिहारो,
तुम बिनु कोउ न हितु हमारो,
भानुदुलारी, सुधि लो हमारी,
शरण तिहारी, हौं पतितन सिरमोर।
सरस किशोरी, वयस की थोरी,
रति रस भोरी, कीजै कृपा की कोर।
श्री राधे, कीजै कृपा की कोर

गोपी प्रेम की भिक्षा दीजै,
कैसेहुँ मोहिं अपनी करी लीजै,
तव गुण गावत, दिवस बितावत,
हृदय भर आवत, बहवे प्रेम विभोर,
सरस किशोरी, वयस की थोरी,
रति रस भोरी, कीजै कृपा की कोर।
श्री राधे, कीजै कृपा की कोर।

पाय तिहारो प्रेम किशोरी,
छके प्रेमरस ब्रज की खोरी,
गति गजगामिनि, छवि अभिरामिनी,
लखि निज स्वामिनी, बने कृपालु चकोर॥
सरस किशोरी, वयस की थोरी,
रति रस भोरी, कीजै कृपा की कोर।
श्री राधे, कीजै कृपा की कोर।

Credit the Video: Devi Chitralekhaji Bhajan YouTube Channel

Credit the Video: श्री हित पथ YouTube Channel

Credit the Video: Sankirtan – Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। सरस किशोरी वयस की थोरी का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। सरस किशोरी वयस की थोरी का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Radha Krishn Prana Mora Yugal Kishor | राधाकृष्ण प्राण मोर युगल-किशोर (श्री नरोत्तम प्रार्थना)

bbkbbsr24

Man Bhool Mat Jaiyo Shyama Pyari Ke Charan | मन भूल मत जइयो श्यामा प्यारी के चरण

Bimal Kumar Dash

Radha Se Bhi Lagta Mujhko Adhik Madhur Priya Radha Naam | राधा से भी लगता मुझको अधिक मधुर प्रिय राधा नाम

Bimal Kumar Dash