27.7 C
Bhubaneswar
September 30, 2026
BhajanSlider

Tu Jap Le Radha Radha | तू जप ले राधा राधा

Tu Jap Le Radha Radha

Tu Jap Le Radha Radha | तू जप ले राधा राधा: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए तू जप ले राधा राधा भजन के बारे में बात करेंगे।

Tu Jap Le Radha Radha

तू जप ले राधा राधा

तू जप ले राधा राधा, तू जप ले राधा राधा,
वृन्दावन के कण कण में, यहाँ बहती प्रेम की धारा,
कट जाये तेरी सारी उमर, तू जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा, तू जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा… …

शिव ब्रम्हा सनकादित गावे, राधे राधे नाम,
राधे नाम पे रीझे प्यारे, मन मोहन घनश्याम,
बिन राधा के दुनिया तो क्या, श्याम सुन्दर भी आधा,
कट जाये तेरी सारी उमर, जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा, तू जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा… …

श्याम सुन्दर संग जब जब राधा, रानी मान बढ़ावे,
श्री चरणन में गिर के मोहन, तब तब उनको मनावे,
ऋषि मुनि भी समझ ना पाए, ऐसी प्रेम का अगाधा,
कट जाये तेरी सारी उमर, जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा, तू जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा… …

बिन राधे के मुरली ना बाजे, रास ना करते बिहारी,
राधारमण के दिल की धड़कन, श्री जी श्यामा प्यारी,
हम भी तेरी शरण में आए, हर लो भव की बाधा,
कट जाये तेरी सारी उमर, जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा, तू जप लें राधा राधा,
तू जप लें राधा राधा… …

Credit the Video : Supertone Digital YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। तू जप ले राधा राधा भजन का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। तू जप ले राधा राधा भजन का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Lambodar Deva Tujhko Vandan | लंबोदर देवा तुझको वंदन

Bimal Kumar Dash

Kai Janmo Se Bula Rahi Hun | कई जन्मों से बुला रही हूँ

Bimal Kumar Dash

Sheesh Gang Ardhang Parvati | शीश गंग अर्धंग पार्वती

Bimal Kumar Dash