April 24, 2026
Blog

घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए | Ghar Me Kaun Si Tulsi Lgani Chahie

घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए | Ghar Me Kaun Si Tulsi Lgani Chahie

घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए | Ghar Me Kaun Si Tulsi Lgani Chahie– तुलसी एक औषधिय पौधा है। इस बात से हम सभी परिचित है, जब भी किसी को सर्दी या जुखाम होता हैं तो आमतौर पर तुलसी का काढ़ा बनाकर पीया जाता है। तुलसी का नित्य सेवन कर घरेलु बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा भी तुलसी में काफी सारे औषधीय गुण होते हैं।

दूसरी ओर हिंदू धर्म में तुलसी को देवी की उपमा दी गई है। इसे एक पूजनीय पौधा माना जाता हैं। आपको प्रत्येक हिंदू के घर में तुलसी का पौधा आंगन में लगा हुआ दिखाई देगा। पोस्ट के जरिए आज हम तुलसी के प्रकार के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। दोस्तों पोस्ट के जरिए आज हम आपका बताने वाले हैं कि, घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए तथा तुलसी कितने प्रकार की होती है। तुलसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़े।

घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए

वैसे तो औषधिय पौधे तुलसी के आधा दर्जन प्रकार हैं, लेकिन अधिकांश घरों में आपको राम या श्यामा तुलसी देखने को मिल जाएगी। यह तुलसी आसानी से मिल जाती है। राम तुलसी को श्री तुलसी के नाम से भी जाना जाता हैं। यदि अगर आप चाहे तो घर में राम तुलसी और श्यामा तुलसी लगा सकता हैं। श्यामा तुलसी को कृष्ण तुसली के नाम से भी जाना जाता हैं। मान्यता है कि, यह तुलसी भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी हुई हैं। यह दोनों ही तुलसी घर के लिए शुभ मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ेंः  Sojugada Sooju Mallige

तुलसी कितने प्रकार की होती है

हमने नीचे कुछ तुलसी के प्रकार बताए हैं-

  • राम तुलसी
  • श्यामा तुलसी
  • श्वेत/ विष्णु तुलसी
  • नींबू तुलसी
  • वन तुलसी

तुलसी के कितने नाम हैं

  • वृंदा
  • वृंदावनी
  • विश्वपूजिता
  • विश्वपावनी
  • पुष्पसारा
  • नन्दिनी
  • तुलसी
  • कृष्ण जीवनी

घर में तुलसी का महत्व / तुलसी का आर्थिक महत्व

हिंदू धर्म ग्रंथों में तुलसी का विशेष महत्व बताया हैं। जैसे- स्कंद पुराण, पुज्ञपुरण, गरुड़ पुराण तथा भविष्य पुराण आदि में तुलसी का विशेष महत्व बताया हैं। उक्त सभी पुराणों की मानें तो, भगवान श्री कृष्ण तथा भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अपूर्ण मानी जाती हैं।

मान्यता यह भी है कि, तुलसी हनुमान जी की भी प्रिय है। इसलिए हनुमान जी को भी तुलसी दल का भोग लगाया जाता हैं।

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से पिछले जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा मृतक को गंगाजल के साथ तुलसी का पौधा देने से उनकी आत्मा को शांति मिलती हैं। इससे आत्म को स्वर्ग का मार्ग मिलता है। तुलसी की प्रतिदिन नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं।

तुलसी के नुकसान

आमतौर पर तुलसी का पौधा घर में रखने से कोई भी नुकसान नहीं होता है, लेकिन कुछ लोग तुलसी का उपयोग औषधि के रूप में करते हैं। यदि आवश्यकता से अधिक मात्रा में तुलसी का सेवन औषधि के रूप में किया जाए तो यह शरीर के लिए हानिकारक होती है। अत्यधिक सेवन करने से खून पतला हो सकता हैं। तुलसी के अधिक सेवन से दांतों से संबंधित अन्य समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं। तुलसी का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी ध्यान पूर्वक करना चाहिए।

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए

तुलसी का पौधा आपकी बालकनी या खिड़की की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता हैं। अधिक जानकारी के लिए आप किसी विद्यवान पंडित की मदद ले सकते हैं।

 

कुछ और महत्वपूर्ण लेख:

Hari Sharanam
नित्य स्तुति और प्रार्थना
Om Damodarai Vidmahe
Rog Nashak Bishnu Mantra
Dayamaya Guru Karunamaya

Related posts

प्रेमानंद जी महाराज की किडनी फेल्यर की स्थिति: उपचार और जरूरी जानकारी

Bimal Kumar Dash

गलती और पाप में क्या है अंतर? प्रेमानंद महाराज ने बताया जीवन बदलने वाला सत्य

Bimal Kumar Dash

दशहरा या विजयदशमी: हम इसे क्यों मनाते हैं?

Bimal Kumar Dash