29.1 C
Bhubaneswar
May 1, 2024
Phool

शमी का फूल किस भगवान को चढ़ाया जाता हैं | शमी पत्र चढ़ाने का मंत्र | शमी पूजन मंत्र

शमी का फूल किस भगवान को चढ़ाया जाता हैं, जानें

शमी पूजन मंत्र / शमी पत्र चढ़ाने का मंत्र – हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माने जाने वाले फूल शमी का बखान शमी पुराण महाभारत और रामायण में मिलता है। शमी के पेड़ और फूल को धार्मिक रूप से भी अधिक महत्व दिया जाता हैं। शमी के पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान हवन और फूल का उपयोग भगवान शंकर को प्रसन्न करने में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, शमी का फूल आदि देव महादेव को अर्पण करने से शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता हैं। यदि किसी व्यक्ति पर शनि ग्रह का बुरा असर होता हैं तो, उन्हें अपने घर में शमी का पेड़ लगाना चाहिए। इससे शनि ग्रह शांत होकर शुभ फल देता है।

दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए शमी के फूल के और उसके पेड़ के महत्व के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी देंगे। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

शमी के पेड़ उपाय

  • यदि आप पर शनि का बुरा प्रभाव है। और आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है, तो शनिवार के दिन शनि देव को शमी के पत्ते चढाने से लाभ होता हैं।
  • यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो घर में उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाने से लाभ होगा। आप किसी भी शुभ दिन को शमी का पौधा घर में लगा सकते हैं।
  • यदि आपको नौकरी या व्यवसाय से संबंधित कोई परेशानी है, तो बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से लाभ होगा।
  • प्रतिदिन या सोमवार के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढाने से सभी ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं।

शमी पत्र चढ़ाने का मंत्र
भगवान महादेव को शमी के पत्ते चढाते समय नीचे दिया गया शमी पूजन मंत्र का जाप करें-
“अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्”

इसे भी पढ़ेंः घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए

शमी का फूल किस भगवान को चढ़ाया जाता है

हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार शमी का फूल भगवान शिव और गणेश का अतिप्रिय फूल हैं। इसलिए शमी का फुल भगवान शिव और गणेश जी को चढ़ाया जाता हैं। इसके अलावा शनि ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनि मंदिर जाकर शनि महाराज को भी शमी का फूल चढ़ाया जा सकता हैं।

शमी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए

शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। यदि आप चाहे तो, विजयादशमी के दिन शमी का पौधा घर पर लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि, आप शमी का पौधा जब भी अपने घर में लगाए, तो घर के मुख्य द्वार पर गमले में डालकर लगा सकते हैं. शमी का पौधा आप घर में उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ लगा सकते हैं। यदि आप छत पर शमी का पौधा लगाना चाहते है, तो छत पर दक्षिण दिशा में शमी का पौधा लगा सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ फल देता है।

नोट : शमी का फूल किस भगवान को चढ़ाया जाता हैं- हिंदू धर्म ग्रंथों को पढ़ने के बाद समायोजित कर लिखा गया। भक्ति भारत की वेबसाइट का इससे सीधा कोई संबंध नहीं है। फूल चढ़ाने को लेकर यदि आपके मन में कोई शंका हैं तो पहले उसका निदान करें।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख:

Hari Sharanam
नित्य स्तुति और प्रार्थना
Om Damodarai Vidmahe
Rog Nashak Bishnu Mantra
Dayamaya Guru Karunamaya

Related posts

Parijat Ke Phool | पारिजात का फूल किस भगवान को चढ़ाए जाते हैं, जानिए महत्व और प्रयोग

bbkbbsr24

Palash Ka Phool | पलाश का फूल किस भगवान को चढ़ाया जाता हैं, फूल के औषधीय और धार्मिक महत्व

bbkbbsr24

Kaner Ke Phool : कनेर का फूल किस भगवान को चढ़ाया जाता हैं, जानिए कनेर फूल का फायदे और नुकसान

bbkbbsr24