29 C
Bhubaneswar
June 4, 2026
Blog

घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ – पीपल का पेड़ लगाने के लाभ

pipal-ka-pedh

घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ – पीपल का पेड़ लगाने के लाभ: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ के बारे में बात करेंगे।

घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ

हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि, पीपल के पेड़ पर करोड़ों देवी देवताओं का वास होता है। यही कारण है कि, सभी हिंदू लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी सभी पेड़ में पीपल के पेड़ को श्रेष्ठ माना जाता है।

पीपल के पेड़ की जड़ों में नित्य जल अर्पित करने से और पूजा करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। दोस्तो आज हम आपको इस लेख के जरिए बताने वाले है कि घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ। इसके अलावा इस टॉपिक से जुड़ी तमाम जानकारियों को उपलब्ध करवाएं।

हिंदू धर्म के अनुसार पीपल के पेड़ को पवित्र और पूजनीय माना जाता है, लेकिन घर के सामने पीपल का पेड़ होना अशुभ माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, घर के सामने पीपल का पेड़ होना अशुभ है।

पौराणिक मान्यता है कि, घर के सामने पीपल का पेड़ होने से हमारी तरक्की में बाधा आने लगती है। हमारी सफलता कहीं रुक सी जाती है। इससे परिवार के सदस्य में कलह उत्पन्न होता है। साथ ही साथ आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ता है। इसलिए घर के सामने पीपल का पेड़ हमारे लिए अशुभ माना जाता है।

दोस्तों यदि हमारे घर के सामने कही पर भी पीपल का पेड़ है, तो उसे जड़ उखाड़कर अन्य स्थान पर लगा देना चाहिए। पीपल के पेड़ को हटाने का कार्य आप रविवार के दिन विधि विधान से पूजन कर सकते हैं।

घर के पीछे पीपल का पेड़ हो तो क्या करें

यदि घर के पीछे पीपल का पेड़ है और पेड़ की छाया आपके घर के ऊपर आ रहा है, तो उसे वहां से हटा देना चाहिए। पेड़ की छाया पड़ने से भी परिवार की तरक्की में बाधा रूप माना जाता है।

इससे परिवार के सदस्यों को मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिलती है। परिवार में आर्थिक तंगी आ जाती है। ऐसे में पीपल का पेड़ वहां से हटाना आवश्यक हो जाता है।

पीपल का पेड़ लगाने के लाभ

यदि व्यक्ति की कुंडली मे दोष है, तो ऐसे व्यक्ति को पीपल का पेड़ लगाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीपल का पेड़ लगाना हमारे लिए काफी लाभदायी माना जाता है। पीपल का पेड़ लगाने से और उसकी सेवा पूजा करने से हमारी कुंडली के सारे दोष खत्म हो जाते है। इसके अलावा हमे शत्रु से भी आजीवन मुक्ति मिलती है।

पीपल का पेड़ लगाने से परिवार में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे हमें धन लाभ भी होता है। यदि आप पीपल का पेड़ लगा रहे है, तो आपको किसी मंदिर के प्रांगण में भी पीपल का पेड़ लगाना चाहिए। मंदिर में पीपल का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है।

नोट : घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ हिंदू धर्म ग्रंथों को पढ़ने के बाद समायोजित कर लिखा गया। भक्ति भारत की वेबसाइट का इससे सीधा कोई संबंध नहीं है। पीपल का पेड़ लगाने के लाभ को लेकर यदि आपके मन में कोई शंका हैं तो पहले उसका निदान करें।

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

आत्मा, श्राद्ध और पुनर्जन्म की गुत्थी, सदियों पुराना सवाल, आज भी अनुत्तरित

Bimal Kumar Dash

गणेश जी की अंतिम चतुर्थी: 24 दिसंबर को बनेगा दुर्लभ योग, जानें पूजा टाइमिंग

Bimal Kumar Dash

Bajrang Baan | बजरंग बाण | हनुमान बजरंग बाण

bbkbbsr24