33.1 C
Bhubaneswar
May 14, 2026
Mantra

Ramaya Ramabhadraya Mantra | रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे

Ramaya Ramabhadraya Mantra

Ramaya Ramabhadraya Mantra | रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे मंत्र के बारे में बताएँगे। जीवन में सफलता पाने के लिए रामरक्षास्तोत्र में दिया गया रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे मंत्र एक महान मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। पापों से मुक्ति मिलने के साथ मोक्ष का द्वार भी खुलता है।

सांस-सांस से नाम जप, नहीं नाम की होड़
एक सांस में होत है, सिमरन सत्तर करोड़

भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। राम का नाम विशाल है। राम नाम एक महामणि है। मुनियों के मन को हरने वाले राम सकल स्वरूप है। नेत्रों को आनंद देने वाला मेघ के समान राम प्रत्येक घर में समाया हुआ है। राम-नाम का आश्रय लेने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष रूपी चारों परमार्थों का प्राप्ति होती है। इस राम नाम के अमृत का अमृतपान करने से मनुष्यों को प्रारब्धजन्य कष्ट भी कट जाते हैं। मान्यता के अनुसार प्रभु श्री राम का नाम लेते ही जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। धार्मिक शास्त्र के अनुसार, श्री राम मंत्र का जाप करने से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है

रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे

रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे ।
रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम: ॥

Ramaya Ramabhadraya Mantra

Ramaya Ramabhadraya
Ramacandraya Vadhase ।
Raghunathaya Nathaya
Sitayah Pataye Namah ॥

अर्थ: भगवान् श्रीराम, रामभद्र, रामचन्द्र, सर्वकारणों के कारण परम-कर्ता, विधात स्वरूप (वेधस), रघुनाथ, सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के स्वामी (नाथ), सीतापति को मैं नमस्कार करता हूँ।

  • ब्रह्मर्षि वशिष्ठ, शिव इत्यादि प्रभु को “राम” कहते हैं।
  • तो महाराज दशरथ प्रभु को प्रेम से “रामभद्र” कहते हैं।
  • महारानी कौसल्या अपने लाल का मुखचुम्बन कर “रामचंद्र” कहती हैं।
  • वेदों के ऋषि “वेधस” (परमकारण-कर्ता, विधात स्वरूप) कहते हैं।
  • प्रभु की प्रजा उन्हें हमारे नाथ “रघुनाथजी” कहती है।
  • सीता जी प्रभु को “नाथ” (मेरे स्वामि!) कहती हैं।
  • प्रभु के सखा-सखियाँ प्रभु को “सीतापति” कहते हैं।
  • मैं माता श्री सीता जी के स्वामी श्री रघुनाथ जी की वंदना करता हूँ

Credit the Video : Bhakti YouTube Channel

Credit the Video : Shemaroo Bhakti YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे मंत्र का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे मंत्र का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Var De Veena Vadini Var De | वर दे वीणावादिनी वर दे

bbkbbsr24

Jai Ganesh Pahimam | Remove Negative Energy | नकारात्मकता को दूर करने का मंत्र

bbkbbsr24

Shri Ram Beej Mantra | श्री राम बीज मंत्र

bbkbbsr24