33.1 C
Bhubaneswar
August 20, 2026
Bhakti

Ram Aaye Hai | मेरा घर आज महका है जले हैं दीप चारों ओर मेरे श्री राम आए हैं

Ram Aaye Hai

Ram Aaye Hai | मेरा घर आज महका है जले हैं दीप चारों ओर मेरे श्री राम आए हैं: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से मेरा घर आज महका है जले हैं दीप चारों ओर मेरे श्री राम आए हैं के बारे में बताएँगे। दोस्तों यह विनती है प्रभु हर घर में सुख बरसात रहे, पल पल रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में, हर घर में खुशियां छाए। प्रभु श्री राम दुखों का नाश करें। तो आइये सुमिरन करते हैं मेरा घर आज महका है जले हैं दीप चारों ओर मेरे श्री राम आए हैं:

Ram Aaye Hai

मेरा घर आज महका है

मेरा घर आज महका है
जले हैं दीप चारों ओर
मेरे श्रीराम आए हैं
मेरे घर राम आए हैं

सुमिरता नाम प्रभु का जो
उसी के काम बनते हैं
जो हर पल राम जपते हैं
वही भवसागर तरते हैं
लगन उनसे लगा बैठे
हमारे राम आए हैं

कि जिसका नाम पत्थर पर
लिखें तो तैर जाते हैं
वही अयोध्या जाते हैं
जिन्हें भगवन बुलाते हैं
लगा लो प्रीत उनसे तुम
वही श्रीराम आए हैं

धनुष भी पास रखते हैं
वो मर्यादा निभाते है
नज़र तिरछी अगर कर दें
समंदर सूख जाते हैं
कृपादृष्टि करें भगवन
मेरे आराध्य आए हैं

बेर शबरी के जूठे थे
मगर भगवन ने खाए थे
अहिल्या मुक्ति पाई थी
दरश केवट ने पाए थे
हैं इतने कृपा सिंधु भगवन
हमारे राम आए हैं
मेरे घर राम आए हैं

पिता की लाज रखते हैं
वचन अपना निभाते हैं
अहंकारी का बल तोड़ें
समुंदर पार जाते हैं
हमारे प्राण जिनमें हैं
वही श्रीराम आए हैं

Credit the Video : A.P. rajasthani YouTube Channel

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। मेरा घर आज महका है जले हैं दीप चारों ओर मेरे श्री राम आए हैं का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। मेरा घर आज महका है जले हैं दीप चारों ओर मेरे श्री राम आए हैं का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

Shree Ananta Madhusudana | Padmanabha Narayana | श्री अनंता मधुसूदना

Bimal Kumar Dash

Radhika Gori Se Biraj Ki Chori Se | राधिका गोरी से बिरज की छोरी से

Bimal Kumar Dash

Bhole Tera Naam Japun | भोले तेरा नाम जपूं, तुझको मैं जान सकूं

Bimal Kumar Dash