Santoshi Mata Aarti | संतोषी माता आरती | सन्तोषी माता आरती: दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको इस लेख के जरिए सन्तोषी माता आरती के बारे में बात करेंगे।
संतोषी माता आरती
सन्तोषी माता आरती
जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की, सुख सम्पति दाता ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
सुन्दर चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
गेरू लाल छटा छबि, बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी, त्रिभुवन जन मोहे ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
गुड़ अरु चना परम प्रिय, तामें संतोष कियो ।
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई, कथा सुनत मोही ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
मंदिर जग मग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम सेवक, चरनन सिर नाई ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे, इच्छित फल दीजै ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
दुखी दारिद्री रोगी, संकट मुक्त किए ।
बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
ध्यान धरे जो तेरा, वांछित फल पायो ।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनन्द आयो ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
चरण गहे की लज्जा, रखियो जगदम्बे ।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अम्बे ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
सन्तोषी माता की आरती, जो कोई जन गावे ।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति, जी भर के पावे ॥
॥ जय सन्तोषी माता ॥
Santoshi Mata Aarti
Jai Santoshi Mata, Maiya Jai Santoshi Mata।
Apane Sewak Jana Ki, Sukha Sampatti Data॥
॥ Jai Santoshi Mata ॥
Sundar Cheer Sunahari Maa Dharan Kinho।
Heera Panna Damake, Tana Shringara Kinho॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Geru Laala Chhata Chhavi, Badana Kamal Sohe।
Manda Hansata Karunamayi, Tribhuvana Man Mohe॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Swarna Sinhasana Baithi, Chanvar Dhure Pyare।
Dhoop Deep Madhumeva, Bhoga Dhare Nyare॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Gud Aru Chana Paramapriya, Tame Santosh Kiyo।
Santoshi Kahalai, Bhaktana Vaibhav Diyo॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Shukrawar Priya Manat, Aaja Diwas Sohi।
Bhakta Mandali Chhai, Katha Sunat Mohi॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Mandir Jagamaga Jyoti, Mangal Dhwani Chhai।
Vinaya Kare Hama Sevak, Charanan Sira Nai॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Bhakti Bhavamaya Puja, Angikrita Kijai।
Jo Man Basai Hamare, Ichchha Phala Dijai॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Dukhi Daridri, Rogi, Sankat Mukta Kiye।
Bahu Dhana-Dhanya Bhare Ghara, Sukha Saubhagya Diye॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Dhyana Dharyo Jisa Jana Ne, Manavanchhita Phala Payo।
Puja Katha Shrawan Kar, Ghara Ananda Ayo॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Sharan Gahe Ki Lajya, Rakhiyo Jagadambe।
Sankat Tu Hi Niware, Dayamayi Ambe॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Santoshi Maa Ki Aarti, Jo Koi Jana Gave।
Riddhi-Siddhi, Sukha-Sampatti, Ji Bharakara Pave॥
॥ Jai Santoshi Mata॥
Credit the Video : T-Series Bhakti Sagar YouTube Channel
Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। सन्तोषी माता आरती का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। सन्तोषी माता आरती का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।
