29.1 C
Bhubaneswar
May 15, 2024
Prasad

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मियों में खाएं ये फल | Hydrating Foods For Summer

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मियों में खाएं ये फल ! Hydrating Foods For Summer: गर्मियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। खासकर शरीर में होने वाली पानी की कमी का, चिलचिलाती तेज धूप में अधिक समय तक रहने से शरीर में पानी की कमी होना लाजमी है। ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होना कोई गंभीर समस्या नहीं हैं, लेकिन यदि लगातार हो रही पानी की कमी की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह गंभीर रोगों को न्यौता दे सकती है। गर्मियों के मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

पानी की कमी से दस्त, उल्टी जैसे विकार हो सकते हैं। ( गर्मियों में ) इससे मानव शरीर काफी कमजोर पड़ जाता है। इसलिए चिकित्सकों द्वारा गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रह सके। शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपको तरोताजा रखने के अलावा आपको सेहतमंद भी रखने में मदद कर सकें।

बेहोशी आना, तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, उल्टी आना, चक्कर आना, दस्त, सिरदर्द, शरीर टूटना, बार-बार मुंह सूखना और हाथ-पैरों में कमजोरी आना यह सब लू लगने के गंभीर लक्षण हैं।  इसलिए लू और गर्मी से बचने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करें जो आपको गर्मियों में तरोताजा और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकें। चलिए देर ना करते हुए उन फलों के बारे में जानते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मियों में खाएं ये फल | Hydrating Foods For Summer

पानी की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवनः

भरपूर मात्रा में खीरे का सेवन गर्मियों में सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। खीरे में करीब 95 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन के, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। खीरा शरीर के लिए एक प्रकार का डिटॉक्सिफायर है। खीरे के सेवन से पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।

संतरा :

आपको जानना जरूरी है कि, संतरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें 88 प्रतिशत पानी, विटामिन-सी, ऐ, कैल्शियम और फाइबर होता है। ग्रीष्म ऋतु में संतरे का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कारण इसमें पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के दर्द को कम करने में भी सहायता कर सकता है। संतरे के सेवन से पोटैशियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

तरबूज :

कड़काड़ाती धूप में यदि मीठा और ताजे तरबूज खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। तरबूज मनुष्य शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता कारण इसमें करीब 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहतमंद होता है।

नारियल पानी :

नारियल पानी में कैलोरी कि मात्रा कम होती है और यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ साथ वजन कम करने फायदेमंद है। दोस्तों इसलिए प्रतिदिन एक गिलास नारियल पानी का सेवन करें।

नींबू पानी :

गर्मियों में नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। जिसके कारन विटामिन सी की कमी नहीं होती है। यह वजन कम करने में भी काफी मददगार होता है। इतना ही नहीं यह शरीर को डिहाइड्रेशन होने से बचाता है। यदि आप नींबू पानी के साथ शहद मिलाकर पिएंगे, तो यह शरीर को अधिक लाभ देगा।

Read More:

Tanka Torani Recipe

Related posts

How To Make Buttermilk: छाछ बनाना चाहते तो चुटकियों में करें तैयार

Bimal Kumar Dash

Satyanarayan Prasad Recipe | सत्यनारायण पूजा प्रसाद

bbkbbsr24

Navaratri Special: Halwa Puri and Chole Recipe: हलवा पूरी छोले बनाने की विधि

bbkbbsr24