28.1 C
Bhubaneswar
September 19, 2026
Blog

Radhashtami Ka Vrat Kaise Karna Chahiye | राधाष्टमी का व्रत कैसे करना चाहिए

Radhashtami Ka Vrat Kaise Karna Chahiye

Radhashtami Ka Vrat Kaise Karna Chahiye | राधाष्टमी का व्रत कैसे करना चाहिए: दोस्तों नमस्कार, आज हम आप लोगों को इस लेख के माध्यम से राधाष्टमी का व्रत कैसे करना चाहिए के बारे में बताने वाले हैं। वैष्णव परंपरा के अनुसार, जिस प्रकार जन्माष्टमी और एकादशी का व्रत रखा जाता है, उसी प्रकार राधाष्टमी का व्रत भी पूरे दिन किया जाता है। अगले दिन पारण करके व्रत का समापन किया जाता है।

Radhashtami Ka Vrat Kaise Karna Chahiye

राधाष्टमी का व्रत कैसे करना चाहिए

यदि आप राधाष्टमी का व्रत कर रहे हैं, तो पूरे दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखें। रात्रि 12 बजे अपने घर में स्थापित श्री राधा रानी के विग्रह को पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद अगले दिन विधिपूर्वक पारण करके अपना व्रत समाप्त करें। राधाष्टमी के दिन आप श्री राधा रानी जी के लिए प्रेमपूर्वक अच्छे-अच्छे व्यंजन बनाकर उन्हें भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। आप अपने घर पर श्री राधा रानी के लिए छप्पन भोग बनाएं। श्री राधा रानी को अरबी की सब्जी और कढ़ी यह दो वस्तु बहुत प्रिय है।

उनकी प्रसन्नता के लिए जन्माष्टमी पर सब लोग पीला वस्त्र पहनते हैं, क्योंकि कृष्ण पीतांबरी धारण करते हैं। राधा रानी का जो प्रिय रंग नीला, तो राधाष्टमी के दिन आप श्री राधा रानी को नीलांबर वस्त्र पहना सकते हैं। जैसे जन्माष्टमी पर हम पीले वस्त्र पहनते हैं, राधा अष्टमी पर आप नीला वस्त्र धारण कर सकते हैं।

श्री राधा रानी को कृष्ण नाम प्रिय है, तो आप उस दिन श्री राधा रानी की प्रसन्नता हरि नाम संकीर्तन करें। सुबह, दोपहर और संध्या को अभिषेक के समय पूरा परिवार बैठकर थोड़ी देर के लिए श्री राधा रानी को हरि नाम सुनाएं, कृष्ण नाम सुनाए, राधा नाम सुनाएं। राधाष्टमी के पावन अवसर पर संकीर्तन का उपहार श्री राधा रानी जी के चरणों में अर्पित करें। शास्त्र कहता है अगर आप यह व्रत करते हैं, तो इससे आपको अनेकानेक एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। तो राधा अष्टमी का व्रत अवश्य करें।

Disclaimer: Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) वेबसाइट का उद्देश्य किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित उपाय, रचना और जानकारी को भिन्न – भिन्न लोगों की मान्यता, जानकारियों के अनुसार और इंटरनेट पर मौजूदा जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर, और शोधन कर लिखा गया है। इस पोस्ट पर दिए गए जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि Bhakti Bharat Ki / भक्ति भारत की (https://bhaktibharatki.com) इसमें चर्चा की गई किसी भी तरह जानकारी, मान्यता, सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण रूप से गारंटी नहीं देते। राधाष्टमी का व्रत कैसे करना चाहिए का अर्थ और महत्व को अमल में लाने से पहले कृपया संबंधित योग्य विशेषज्ञ अथवा पंड़ित की सलाह अवश्य लें। राधाष्टमी का व्रत कैसे करना चाहिए का उच्चारण करना या ना करना आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह से उपयोगकर्ता की अपनी ज़िम्मेदारी पर है। किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान, या परिणाम के लिए हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे।

Facebook
Instagram
YouTube

Related posts

हिंदू नववर्ष और अंग्रेजी नए साल में इतना फर्क क्यों?

Bimal Kumar Dash

भगवान गणेश: हर शुभ कार्य में प्रथम पूज्य क्यों? और क्यों हर व्यक्ति को गणेश जैसा बनना चाहिए?

Bimal Kumar Dash

मंदिर का अर्थ और महत्व: क्यों हर रोज लाखों हिंदू पहुंचते हैं भगवान के दरबार में

Bimal Kumar Dash

Leave a Comment